WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
Latehar News:– लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर चंदवा थाना क्षेत्र के परसाही गांव के पास छापेमारी कर पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के दो अपराधियों — अवधेश यादव (पलामू) और उपेंद्र यादव (लातेहार) — को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और दो सुतली बम बरामद किए हैं।डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ये अपराधी टोरी रेलवे साइडिंग के पास किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान दोनों को पकड़ा गया जबकि कुछ साथी फरार हो गए।
पूछताछ में अपराधियों ने हाल ही में टोरी साइडिंग में हुई गोलीबारी में शामिल होने की बात स्वीकार की है, जिसमें एक मजदूर घायल हुआ था। पुलिस ने गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी है और कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

