Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 12 June 2026 || 09:06
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अपराधियों ने दिनदहाड़े CSP संचालक को मारी गोली, हालत नाजुक,लूट की कोशिश नाकाम
          Headline

          अपराधियों ने दिनदहाड़े CSP संचालक को मारी गोली, हालत नाजुक,लूट की कोशिश नाकाम

          today post liveBy today post liveAugust 20, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          East Champaran News:- जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के कवलपुर में बुधवार को उस समय दहशत फैल गई जब दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) संचालक को गोली मार दी। घटना कवलपुर पेट्रोल पंप के सामने स्थित सीएसपी केंद्र की है। जानकारी के अनुसार, तीन अपराधी उजले रंग की अपाची बाइक पर सवार होकर पहुंचे और संचालक रामपुकार सहनी पर अचानक हमला कर दिया। अपराधियों का उद्देश्य रुपये लूटना था, लेकिन संचालक ने डटकर उनका मुकाबला किया। विरोध करने पर अपराधियों ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी, जिससे रामपुकार सहनी गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े।

          प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही अपराधी सीएसपी में दाखिल हुए, संचालक ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान एक अपराधी ने गोली चला दी और सभी बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग भय से इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी सहनी को तुरंत इलाज के लिए मोतिहारी भेजा, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

          घटना की जानकारी मिलते ही तुरकौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया। पुलिस ने मौके से खोखे और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। साथ ही इलाके की नाकाबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि अपराधी रुपये लूटने में नाकाम रहे क्योंकि संचालक ने उनका विरोध किया।

          मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सदर डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया है। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

          यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          CSP लूटकांड बिहार CSP संचालक पर हमला अपाची बाइक अपराधी तुरकौलिया थाना घटना पूर्वी चंपारण अपराध पूर्वी चंपारण गोलीकांड मोतिहारी क्राइम न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          June 11, 2026

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          June 11, 2026

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          June 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.