Ranchi News:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड पुलिस के एक आईपीएस अधिकारी सहित 17 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को वीरता, राष्ट्रपति और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। सूची के अनुसार, पांच पुलिस अधिकारी और कर्मियों को वीरता पदक, एक को राष्ट्रपति पदक और 11 को सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किया जाएगा। झारखंड कैडर के आईपीएस अनूप टी मैथ्यू, जो वर्तमान में सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर हैं, उन्हें सराहनीय सेवा के लिए पदक मिला है।
वीरता पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मी
-
एसआई विनय कुमार
-
हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद राय
-
कांस्टेबल वेद प्रकाश महतो
-
कांस्टेबल रामचंद्र महतो
-
कांस्टेबल कृष्णा मुर्मू
सराहनीय सेवा के लिए पदक पाने वाले
-
आईपीएस अनुरंजन किस्पोट्टा
-
डीएसपी मनोज कुमार राय
-
इंस्पेक्टर असित मोदी
-
एसआई दीपक पुंज
-
एएसआई महेंद्र महतो
-
हवलदार विजय थापा
-
कांस्टेबल विदेशी मांझी
-
कांस्टेबल अजय कुमार दुबे
-
हवलदार रंजीता कुजूर
-
कांस्टेबल पुष्पा औरैया
-
कांस्टेबल दीपक कुमार सिंह
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्राप्तकर्ता
-
हवलदार कैलाश कुमार श्रेष्ठा
स्वतंत्रता दिवस पर इन सभी सम्मानित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान समारोह में पदक प्रदान किया जाएगा। झारखंड पुलिस के लिए यह गौरव का क्षण है, क्योंकि यह सम्मान न केवल उनकी बहादुरी और सेवा भावना को दर्शाता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी है।

