Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 16:15
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Uncategorized»भाजपा सत्ता के लिए नहीं ,राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित पार्टी: स्मृति ईरानी
          Uncategorized

          भाजपा सत्ता के लिए नहीं ,राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित पार्टी: स्मृति ईरानी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 10, 2025Updated:June 10, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:  नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल के उपलक्ष्य में रांची महानगर और ग्रामीण जिला भारतीयजनता पार्टी (भाजपा) के संयुक्त तत्वावधान में लेक गार्डन अरगोड़ा में मंगलवार को प्रोफेशनल मीट का आयोजन हुआ। प्रोफेशनल मीट में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, डॉक्टर, प्राध्यापक , शिक्षक, इंजीनियर, सीए, सीएस और व्यवसायी शामिल हुए। इस अवसर पर बतौर मुख्य पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सबके साथ और सहयोग के कारण ‘मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल’ पूरे हो रहे हैं। तीसरी बार मोदी सरकार को भारत की जनता ने आशीर्वाद दिया है।

          उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सत्ता के लिए नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान और महिला की सेवा के लिए समर्पित है। भाजपा सत्ता की नहीं, राष्ट्र की उन्नति के लिए संकल्पित है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बलिदान और करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या से सिंचित पार्टी है।

          स्मृति ईरानी ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों, महिलाओं, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है। करोड़ों रुपये इनके विकास पर खर्च हो रहे हैं। एक जमाने में देश ने यह भी देखा है कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में पांच से 10 हजार रूपये के भोजन प्लेट परोसे जाते थे, जबकि आज मोदी सरकार 81 करोड़ गरीबों की थाली में भोजन परोसने का कार्य कर रही है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण के साथ राष्ट्र का सम्मान मोदी सरकार सुनिश्चित कर रही है।

          उन्होंने कहा कि धारा-370 हटाने पर खून की नदियां बहने की बात करने वाले लोगों ने देखा कि एक मच्छर भी इससे नहीं मरा।मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्यों की प्रशंसा विरोधी भी करने को मजबूर हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने आतंकवाद की जड़ों पर प्रहार कर उसे नेस्तनाबूद करने का काम किया है। आज दुनिया देख चुकी है कि भारत की ओर आंख उठाकर देखने का परिणाम क्या होगा। आज बढ़ता भारत, बदलता भारत, आत्म निर्भर भारत, स्वाभिमानी भारत उभर कर सामने आया है।

          झारखंड सरकार भ्रष्टाचार,लूट और कुशासन को बढ़ावा दे रही है : बाबूलाल

          भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश में सुशासन और सुरक्षा को मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया है। कांग्रेस के 60 वर्षों के शासन ने उग्रवाद, आतंकवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। ग्रामीण लोगों को उग्रवादियों के भय से घर बार छोड़कर भागना पड़ा। लेकिन आज मोदी सरकार ने नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ा कार्य किया है। आंतरिक और बाह्य दोनों प्रकार की सुरक्षाओं को मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया है।

          उन्होने कहा कि दुश्मनों को एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर से अभूतपूर्व जवाब दिए जा रहे हैं। आज का भारत चिट्ठी नहीं लिखता, जवाब देता है। 2014 से पहले देश में लूट और भ्रष्टाचार की ही चर्चा होती थी। लेकिन आज मोदी सरकार केवल विकास ही सुनिश्चित नहीं कर रही, बल्कि लूट के पैसे को भी बाहर निकाल रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की गठबंधन सरकार भ्रष्टाचार, लूट और कुशासन को बढ़ावा दे रही है,जबकि भाजपा सरकार विकास को संकल्पित है।

          भाजपा ने बनाया,भाजपा ही संवारेगी: डॉ रविंद्र कुमार राय

          भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय ने कहा कि अलग झारखंड प्रदेश भाजपा की देन है और भाजपा ही इसे संवारेगी। भाजपा झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार, धर्मांतरण, उग्रवाद, विदेशी घुसपैठ के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहेगी। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, महानगर जिलाध्यक्ष वरुण साहू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष धीरज महतो, आरती कुजूर, विकास प्रीतम, आरती सिंह, सरोज सिंह, दीपक बंका शिवपूजन पाठक, ऊषा पांडे, सत्यनारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          BJP Ranchi program 2025 Modi government 11 years unmatched Modi government achievements 2024 Ranchi BJP Professional Meet Smriti Irani Ranchi speech
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          July 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.