Ranchi News:- देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 10 और 11 जून को प्रस्तावित देवघर दौरा अब स्थगित कर दिया गया है। इस दौरे में राष्ट्रपति को देवघर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एमबीबीएस के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होना था। लेकिन शुक्रवार देरशाम राष्ट्रपति भवन की ओर से एम्स प्रबंधन और जिला प्रशासन को इस आशय की सूचना दी गई।

एम्स देवघर के निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्णेय ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति भवन से उन्हें फोन पर जानकारी दी गई कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस निर्णय के चलते अब देवघर एम्स का दीक्षांत समारोह भी निर्धारित तिथि पर नहीं होगा और इसकी नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।
डॉ. वार्ष्णेय ने बताया कि वे रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दीक्षांत समारोह में आमंत्रण देकर देवघर लौट रहे थे, तभी उन्हें राष्ट्रपति भवन से यह सूचना मिली।
इस बीच, यह भी जानकारी सामने आई है कि राष्ट्रपति का विशाखापत्तनम दौरा भी स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, इन दौरे रद्द होने के पीछे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की गई है।
राष्ट्रपति मुर्मु का यह दौरा देवघर एम्स के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा था, क्योंकि यह संस्थान का पहला दीक्षांत समारोह था। छात्र-छात्राओं, स्टाफ और स्थानीय प्रशासन ने इसके लिए व्यापक तैयारियां कर रखी थीं। अब सबकी निगाहें राष्ट्रपति भवन की ओर हैं कि अगली तिथि कब घोषित की जाती है।
इस खबर को भी पढ़ें : बेंगलुरु भगदड़: केएससीए सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
इस खबर को भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, ऑटोमेटिक हथियार बरामद
इस खबर को भी पढ़ें : अंतरराज्यीय अफीम तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार,1073 ग्राम अफीम बरामद
इस खबर को भी पढ़ें : नवगछिया में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर प्रेमी बना हैवान, प्रेमिका की गला दबाकर की हत्या –प्रेमी गिरफ्तार
इस खबर को भी पढ़ें : बकरीद से पहले कोडरमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जयनगर में 11 मवेशी जप्त, दो हिरासत में, डीएसपी के नेतृत्व में आधी रात को छापेमारी
इस खबर को भी पढ़ें : मणिपुर में सुरक्षा बलों ने किया भारी मात्रा में हथियार और आईईडी बरामद