Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 2 August 2026 || 13:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अलकतरा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट और गैस रिसाव, कई लोग बीमार, सड़क पर हंगामा
          Headline

          अलकतरा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट और गैस रिसाव, कई लोग बीमार, सड़क पर हंगामा

          today post liveBy today post liveJune 6, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jamshedpur News:- पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह स्थित एसटीपी लिमिटेड (अलकतरा फैक्ट्री) में गुरुवार रात एक पुराने स्टोरेज टैंक में जोरदार धमाका होने से फैक्ट्री परिसर में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के समय टैंक के पास कोई मजदूर मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

          धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री परिसर में सायरन बजा और प्रबंधन ने तुरंत झारखंड अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही डिमना से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फैक्ट्री के जीएम रविंद्र नाथ ने बताया कि जिस टैंक में विस्फोट हुआ उसमें 20 टन अलकतरा रखने की क्षमता है और तापमान 500 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। उन्होंने स्वीकार किया कि यह टैंक काफी पुराना हो चुका था, जिसकी वजह से गर्मी बढ़ने से टैंक फट गया और आग लग गई।

          इस हादसे के बाद टैंक से निकली गैस तेजी से फैलकर करीब दो किलोमीटर दूर स्थित बालीगुमा के सूखना बस्ती तक पहुंच गई, जिससे कई लोग बीमार पड़ गए। कई लोगों को बेचैनी और उल्टी की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने रात में डिमना-पटमदा मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।

          बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और आग पर काबू पा लिया गया है। पटमदा डीएसपी वचन देव कुजूर, बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार और एमजीएम थाना प्रभारी रामबाबू मंडल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। डीएसपी ने प्रबंधन से पूछा कि इको सेंसेटिव जोन में फैक्ट्री का संचालन कैसे हो रहा है, जिस पर प्रबंधन ने कोर्ट के आदेश का हवाला दिया। डीएसपी ने कहा कि कोर्ट के आदेश की प्रति प्रस्तुत करने के बाद ही फैक्ट्री दोबारा शुरू होगी।

          इस खबर को भी पढ़ें : हजारीबाग पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई,1.5 करोड़ की अफीम के साथ छह गिरफ्तार,नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की जाएगी कार्रवाई 

          इस खबर को भी पढ़ें : वाटर पार्क के वेव पुल में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत, वाटर पार्क बना मातम का मंजर 

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Asphalt factory explosion Dimna Patmda road jam East Singhbhum gas leak Jharkhand factory accident Mirzadih fire
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          औरंगाबाद: निगरानी विभाग के जाल में फंसे दरोगा,50 हजार की घूस लेते पकड़े गए

          August 1, 2026

          किशनगंज में 1.48 करोड़ की अवैध लॉटरी बरामद, पुलिस जांच में जुटी

          July 31, 2026

          JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा का संसद में मौन उपवास, जांच की मांग

          July 31, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          औरंगाबाद: निगरानी विभाग के जाल में फंसे दरोगा,50 हजार की घूस लेते पकड़े गए

          किशनगंज में 1.48 करोड़ की अवैध लॉटरी बरामद, पुलिस जांच में जुटी

          JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा का संसद में मौन उपवास, जांच की मांग

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पहली गोली चलाने वाला STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार

          बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.