Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 12:08
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»वाटर पार्क के वेव पुल में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत, वाटर पार्क बना मातम का मंजर 
    Headline

    वाटर पार्क के वेव पुल में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत, वाटर पार्क बना मातम का मंजर 

    today post liveBy today post liveJune 5, 2025Updated:June 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Jamshedpur News:- पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह स्थित बिरसा वाटर पार्क में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में छह साल की मासूम बच्ची की जान चली गई। मृत बच्ची की पहचान चतरा निवासी मिथुन कुमार की बेटी सृष्टि कुमारी (6) के रूप में हुई है। यह घटना उस समय हुई जब बच्ची वेव पुल में नहाते समय अचानक गहराई में चली गई और डूब गई।

    परिजनों के मुताबिक, मिथुन कुमार अपनी पत्नी सीमा देवी और तीन बच्चों के साथ जमशेदपुर के मानगो स्थित अपने मामा के घर छुट्टियां मनाने आए थे। वहां से परिवार के कुल 12 सदस्य गालूडीह वाटर पार्क घूमने पहुंचे थे। लेकिन खुशियों से भरी यह सैर कुछ ही पलों में मातम में बदल गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सृष्टि अन्य बच्चों के साथ वेव पुल में खेल रही थी, तभी वह फिसलकर गहरे पानी में चली गई। मौके पर तैनात लाइफगार्ड या सुरक्षा कर्मचारी नदारद थे, जिससे बचाव में देरी हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर गालूडीह पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद पार्क को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। गालूडीह थाना प्रभारी ने बताया कि वाटर पार्क में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। पार्क प्रबंधन को लापरवाही के लिए नोटिस जारी किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    इस हादसे के बाद बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शोक संतप्त परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। यह हादसा वाटर पार्कों में सुरक्षा उपायों की गंभीर अनदेखी को उजागर करता है, जिससे भविष्य में ऐसे हादसे न हों इसके लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

    इस खबर को भी पढ़ें : कोडरमा पुलिस ने की बड़ी कार्यवाई  ढाब जंगल में अवैध खनन के दौरान दो गिरफ्तार,भारी मात्रा में हथियार बरामद 

    इस खबर को भी पढ़ें : शराब के नशे में  तेज रफ्तार कार ने बाइक पर सवार बाप-बेटी को रौंदा, दर्दनाक मौत

    इस खबर को भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर’ पर विवादस्पद टिप्पणी में फंसी इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पानोली को मिली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, विदेश यात्रा पर रोक

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    East Singhbhum News Galudih water park accident girl dies due to drowning Jamshedpur holiday accident water park safety negligence
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.