Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 3 May 2026 || 01:09
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जिन सरकारी कर्मचारियों का सैलरी अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक में होगा, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा
          Headline

          जिन सरकारी कर्मचारियों का सैलरी अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक में होगा, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 17, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          वित्त विभाग और एसबीआई के बीच राज्यकर्मियों के सैलरी पैकेज को लेकर हुआ एमओयू

          Ranchi News:  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में गुरुवार को वित्त विभाग और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच राज्य सरकार के कर्मचारियों के सैलेरी पैकेज को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ। एमओयू पर वित्त विभाग की विशेष सचिव राजेश्वरी बी और भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक देवेश मित्तल ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव वंदना दादेल, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक (झारखंड-बिहार) के. बी. बंगारराजू तथा महाप्रबंधक प्रभाष बोस मौजूद थे।

          एमओयू के तहत जिन सरकारी कर्मचारियों का सैलरी अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक में होगा, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा सहित स्वास्थ्य बीमा एवं जीवन बीमा और कई अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा।

          मौके पर मुख्यमंत्री ने एमओयू हस्ताक्षर समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सभी श्रेणी के सरकारी कर्मियों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में सरकारी कर्मियों को आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में आज से एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार के कर्मियों को दुर्घटना बीमा का कवर प्रदान करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ मिलकर यह कदम उठाया गया है। दुर्घटना बीमा के माध्यम से उन्हें सेवा काल के दौरान दुर्घटना में मौत होने पर उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। इसके अलावा कई और व्यवस्थाएं हमारी सरकार ने शुरू की है, जिसके जरिए सरकारी कर्मचारियों के हितों को सुरक्षित करने का कार्य कर रहे हैं।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर व्यक्ति अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहता है। चाहे वह आर्थिक सुरक्षा का मामला हो या फिर स्वास्थ्य या जीवन सुरक्षा का, हमारी सरकार अपने सभी सरकारी कर्मियों की आर्थिक सुरक्षा को लेकर दूरदर्शी सोच और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह सरकार को आपकी चिंता है, उसी प्रकार अब झारखंड जैसे पिछड़े राज्य में एसबीआई जैसी संस्थाएं सहयोग के लिए आगे आ रही हैं।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में सरकारी कर्मियों की अहम भूमिका होती है। राज्य कैसे आगे बढ़े, इसके लिए नीति निर्धारण से लेकर कार्य योजनाओं को धरातल पर उतारने का माध्यम सरकारी कर्मचारी बनते हैं। ऐसे में सरकारी कर्मियो का मनोबल बढ़ाने के साथ, उन्हें कार्य करने के लिए बेहतर वातावरण दिया जा है। सरकारी कर्मचारी भी राज्य हित में अपने कार्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करें।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Chief Minister Hemant Soren Finance Department state Bank of India
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          Jharkhand News: 20 साल बाद मिली मां, पति ने ठुकराया—बेटे की भावुक अपील ने छुआ दिल

          May 3, 2026

          धनबाद में बड़ा हादसा : मुनीडीह कोल वाशरी के कोयला स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत,, BCCL प्रोजेक्ट में लापरवाही का आरोप

          May 3, 2026

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          May 2, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          Jharkhand News: 20 साल बाद मिली मां, पति ने ठुकराया—बेटे की भावुक अपील ने छुआ दिल

          धनबाद में बड़ा हादसा : मुनीडीह कोल वाशरी के कोयला स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत,, BCCL प्रोजेक्ट में लापरवाही का आरोप

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          सिंदुरदान से पहले आखिर ऐसा क्या हुआ की रोकनी पड़ी शादी , खाली हाथ लौटी बारात …. जानें क्या है पुरा मामला

          अररिया में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, बंगाल के 4 सप्लायर 1 किलो स्मैक संग गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.