Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 08:26
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त शिक्षकों का साैंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षकों से बच्चों को ठीक से पढ़ाने का किया आग्रह
    Headline

    मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त शिक्षकों का साैंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षकों से बच्चों को ठीक से पढ़ाने का किया आग्रह

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    पूरे राज्य में 51 हजार 389 नवनियुक्त शिक्षकों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

    patna news…  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के चयनित 51 हजार 389 शिक्षिकों में से कुछ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर इसकी शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी शिक्षकों को बच्चों को ठीक से पढ़ाने और उन्हें शिक्षित
    करने का आग्रह किया और सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की नसीहत दी। बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं हो, इस पर सभी लोग विशेष ध्यान रखें।

    रविवार को गांधी मैदान पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीपीएससी के चयनित 51 हजार 389 शिक्षिकों को नियुक्ति पत्र सौंपने की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने नूतन कुमारी, आरती कुमारी, वर्षा राज, खुशबू कुमारी, पंकज कुमार, सानिया परवीन, काजल कुमारी, आशुतोष आनंद, आनंद एवं मिश्रा खुशबू सुनील को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे। गांधी मैदान पर आयाेजित कार्यक्रम में आज 10 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र साैंपे गए, जबकि शेष लोगों को जिलों से नियुक्तिपत्र साैंपे गए।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में मौजूद शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज जिन नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्तिपत्र सौंपा गया है, वे बेहतर ढंग से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। मुझे बहुत खुशी है कि हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग ने 51 हजार 389 शिक्षकों का चयन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम लोगों को यहां काम करने का मौका मिला तो शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरी के लिए कई कदम उठाए गए हैं। नियोजित शिक्षकों की बहाली की गई। वर्ष 2023 में बिहार लोक सेवा आयोग ने नये शिक्षकों की बहाली की है। पहले चरण में 1 लाख 20 हजार 336 शिक्षकों का तथा द्वितीय चरण में 94 हजार 833 शिक्षकों की बहाली की गई है। दोनों चरणों के नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र पहले ही दिया जा चुका है। आज तीसरे चरण ओ 51 हजार 389 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्तिपत्र साैंपे गए हैं। इस प्रकार तीनों चरणों को मिलाकर कुल 2 लाख 68 हजार 548 नये शिक्षक बहाल हो गए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावे बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में 42 हजार 918 हेडमास्टर भी पास हुए हैं, जिन्हें अगले महीने नियुक्ति पत्र साैंपे जाएंगे। इन चारों चरणों को मिलाकर बीपीएससी से नियुक्त होनेवाले नये शिक्षकों की संख्या 3 लाख 11 हजार 466 हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में शिक्षकों की अत्यधिक कमी के कारण वर्ष 2006-07 से पंचायत एवं नगर निकायों के माध्यम से बड़े पैमाने पर नियोजित शिक्षकों की नियुक्ति की गई, जिनकी कुल संख्या लगभग 3 लाख 68 हजार है, जिसमें 28 हजार नियोजित शिक्षक बीपीएससी परीक्षा में उत्तीर्ण होकर सरकारी शिक्षक बनें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शेष 3 लाख 40 हजार शिक्षक नियोजित शिक्षक के रूप में बचे रह गए तो हमने तय किया कि नियोजित शिक्षकों को बीपीएससी की परीक्षा देने की जरूरत नहीं है, उन्हें अलग से परीक्षा देकर सरकारी शिक्षक बनाने के लिए पांच अवसर दिए जाएंगे। अब तक 2 लाख शिक्षकों के लिए सक्षमता परीक्षाओं का आयोजन हो चुका है। एक लाख 87 हजार 818 नियोजित शिक्षक प्रथम सक्षमता परीक्षा में उत्तीर्ण हुए तथा 66 हजार 143 नियोजित शिक्षक दूसरी सक्षमता परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। दोनों को मिलाकर 2 लाख 53 हजार 961 नियोजित शिक्षक सरकारी शिक्षक बन चुके हैं। अब केवल 86 हजार 39 नियोजित शिक्षक बच गए हैं जिनको 3 मौके और दिए जाएंगे। बीपीएससी द्वारा नियुक्त 3 लाख 11 हजार 466 नये सरकारी शिक्षक तथा 2 लाख 53 हजार 961 नियोजित शिक्षकों से बने सरकारी शिक्षकों की कुल संख्या को जोड़ दें तो राज्य में सरकारी शिक्षकों की कुल संख्या 5 लाख 65 हजार 427 हो जाएगी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Bihar Public Service Commission Chief Minister Gandhi Maidan Newly Appointed Teachers
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.