Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 07:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने निकाली चाभी, मोटरसाइकिल से गिरकर महिला की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम
          Headline

          वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने निकाली चाभी, मोटरसाइकिल से गिरकर महिला की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 2, 2025No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Deoghar News: वाहन चेंकिंग अभियान के दौरान बाईक की चाभी निकालने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। घटना में बाईक से गिरकर महिला की मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।  घटना जिले के कुंदा थाना क्षेत्र की है। महिला जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर की रहने वाली थी ।महिला का नाम रेणु देवी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कुंदा थाना की विशेष टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम हटवाया। वहीं गुस्साए लोगों की मांग है कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दी जाए और दोषी पुलिस के जवान खिलाफ कार्रवाई की जाए।

          जहां  कुंडा मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच एक पुरुष मोटरसाइकिल पर एक महिला के साथ आ रहा था. तभी ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि बाइक सवार घबरा गया, तो पुलिस ने उसकी बाइक से चाबी निकाल ली। इसी क्रम में मोटरसाइकिल पर सवार दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े,  जिससे महिला के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण महिला की पास के एक निजी अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।

           इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया।   टायर जलाकर पुलिस कर्मियों का विरोध किया गया. मामले की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।  लेकिन आक्रोशित लोगों को समझाने में पुलिस विफल रही है। स्थानीय लोग ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर कई आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस के साथ स्थानीय लोगों द्वारा अभद्र व्यवहार करने का मामला भी सामने आ रहा है। कई लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के डर से मोटरसाइकिल चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया, जिससे ऐसी घटना घटी।

          स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार को कुंदा थाना क्षेत्र के हटगढ़ मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से शादी समारोह में जा रही थी। ट्रैफिक पुलिस जवान ने अचानक उनकी मोटरसाइकिल को हाथ दिया और उनके वाहन से चाबी निकालने लगे। इसी दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह मोटरसाइकिल से गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

          सांसद निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल
          वहीं पूरे मामले पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने लिखा कि “सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ट्रैफिक पुलिस किसी वाहन की चाबी नहीं निकाल सकती, लेकिन देवघर पुलिस को रोज यही काम करना है। आज इस चक्कर में कुंडा थाना क्षेत्र में एक महिला की मृत्यु हो गई। जिम्मेदार कौन? महिला के बच्चे की देखभाल कौन करेगा? क्या वर्दी का रौब आम लोगों को परेशान करेगा?”
          ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान आपके अधिकार और पुलिस की सीमाएं क्या हैं
          वाहन की चाबी निकालना या टायर की हवा निकालना, मोटर वाहन अधिनियम के तहत, ट्रैफिक पुलिस को आपकी गाड़ी की चाबी निकालने या टायर की हवा निकालने का अधिकार नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जो पुलिसकर्मी को यह करने की अनुमति देता हो।
          दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए समय
          यदि आप तुरंत अपने वाहन के दस्तावेज (जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) प्रस्तुत नहीं कर सकते, तो सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स के नियम 139 के अनुसार, आपको इन्हें प्रस्तुत करने के लिए 15 दिन का समय दिया जाना चाहिए। इस अवधि में दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर ही चालान किया जा सकता है।
          चालान राशि तय करने का अधिकार
          कर्नाटक हाईकोर्ट के निर्णय के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस को चालान की राशि तय करने का अधिकार नहीं है ।यह अधिकार केवल न्यायालय के पास है।
          अभद्र व्यवहार या झूठे मामले दर्ज करना
          यदि कोई पुलिसकर्मी झूठे मामले दर्ज करता है या अभद्र व्यवहार करता है, तो उसके खिलाफ अभियोजन के लिए पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं है, और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
          यदि चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस इन सीमाओं का उल्लंघन करती है, तो आप संबंधित उच्च अधिकारियों या न्यायालय में शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          road jam vehicle checking campaign Woman dies after falling from bike
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.