Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 11:44
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»राष्ट्रीय पैरा आर्चरी गेम्स में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे  लक्ष्मी और झोंगो पाहन
    Headline

    राष्ट्रीय पैरा आर्चरी गेम्स में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे  लक्ष्मी और झोंगो पाहन

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Khunti:  अगर मन में कुछ करने का जज्बा औ समर्पण हो तो कोई भी रुकावट मुश्किल नहीं लगती। खूंटी जिले के सिल्दा गांव के दो युवा तीरंदाज, लक्ष्मी परधिया और झोंगो पाहन, इस बात के बेहतरीन उदाहरण हैं। ये दोनों खिलाड़ी अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास के साथ न सिर्फ अपनी दिव्यांगता को चुनौती दे रहे हैं, बल्कि खेल के बड़े मंचों पर भी अपनी और खूंटी जिले की पहचान बनाने की ओर अग्रसर हैं। छह से 12 जनवरी तक राजस्थान के जयपुर में आयोजित होनेवाली 6वीं राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में दोनों तीरंदाजी झारखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    लक्ष्मी केजीबीवी मुरहू विद्यालय की 12वीं की छात्रा है और महज एक महीने पहले यानी गत दिसंबर से ही उसने आर्चरी का अभ्यास शुरू किया, वहीं झोंगो नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय में दसवीं का छात्र है। दोनों के लिए तीरंदाजी सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि उनके सपनों को पूरा करने का जरिया बन गई है।. दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों सम्मानित हो चुके झोंगों पाहन पिछली बार पंजाब के पटियाला में हुए नेशनल पैरा आर्चरी गेम्स में भाग ले चुका हैं।

    कराटे में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी लक्ष्मी

    बचपन में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में अपने तलवे को गंवा चुकने के बावजूद लक्ष्मी परधिया ने कभी हार नहीं मानी और पहले कराटे और अब तीरंदाजी में अपनी दिव्यांगता को चुनौती देते हुए अपनी नई पहचान बनाने में जुटी है। झोंगो पाहन की स्थिति भी अलग नहीं है। वह पोलियो से ग्रस्त हैं, लेकिन यह शारीरिक समस्या उसे तीरंदाजी के प्रति अपने प्यार और समर्पण से नहीं हटा सकी। पैरा ओलंपिक खेलों में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने और भारत का नाम रौशन करने का सपना ही अब इन दोनों खिलाड़ियों का एक मात्र लक्ष्य है। झोंगो के पिता गुसु पाहन गांव में चरवाहा हैं, जबकि लक्ष्मी के पिता अन्य राज्य में मजदूरी करते हैं। उनके परिवारों की हालत बेहद कठिन है। फिर भी इन बच्चों ने अपनी मेहनत और संघर्ष से यह साबित कर दिया है कि हालात चाहे जैसे भी हों, अगर इरादा मजबूत हो तो कोई भी मुश्किल नहीं ठहर सकती।।गरीबी और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद, इन दोनों ने कभी अपने सपनों को मरने नहीं दिया। लक्ष्मी और झोंगो, नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय के तीरंदाजी केंद्र में अभ्यासरत हैं। तीरंदाजी केंद्र के कोच आशीष कुमार दोनों खिलाड़ियों की प्रतिभा से बेहद प्रभावित हैं और उनका कहना है कि दोनों युवा खिलाड़ी शारीरिक दृष्टि से भले ही दिव्यांग हों, लेकिन उनका शरीर तीरंदाजी के लिए बेहद अनुकूल और उपयुक्त है। साथ ही उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और कुछ अलग करने का जज्बा उन्हें भविष्य में बड़ी सफलता दिला सकता है।

    क्या कहती हैं स्कूल की वार्डन

    नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय की वार्डन प्रतिमा देवी ने इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व जताया और कहा, यह हमारे विद्यालय और जिले के लिए गर्व की बात है कि इन बच्चों ने सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। ये बच्चे सिद्ध कर रहे हैं कि अगर लगन और समर्पण से काम किया जाए, तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से इन दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं केजीबीवी मुरहू की वार्डन प्रियंका कश्यप,एवं खेल शिक्षिका श्वेता कुमारी ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा क दोनों खिलाड़ी दूसरों के लिए प्रेरणाश्रोत बनेंगे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Archers Jharkhand team Laxmi Pardhia and Zhongo Pahan National Para Archery Championship
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.