Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 8 September 2026 || 21:46
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रांची में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपित पर 10 हजार का इनाम घोषित, पुलिस ने आरोपी की तस्वीर जारी की
          Headline

          रांची में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपित पर 10 हजार का इनाम घोषित, पुलिस ने आरोपी की तस्वीर जारी की

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 14, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News:  राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कन्या पाठशाला स्कूल के बाहर छेड़छाड़ करने वाले आरोपित की पहचान कर ली गई है। रांची पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी  रांची के हिंदपीढ़ी के रहने वाला मोहम्मद फिरोज अली  है। मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान लेने के बाद रांची आईजी, डीआईजी से लेकर एसएसपी तक आरोपी की गिरफ्तारी को के लिए जुट गए हैं। रांची पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित फरार हो गया है और अपने सभी नंबरों को उसने बंद कर लिया है। जिस स्कूटी से वह छेड़खानी की घटना को अंजाम देता था उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। स्कूटी सवार युवक के विरुद्ध कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

          मामले में आरोपित की जल्द से जल्द गिरफ्तारी को लेकर रांची पुलिस ने एक प्रेस रिलीज जारी कर उस पर इनाम की घोषणा की है। आरोपित फिरोज अली का पता बताने वाले व्यक्ति को दस हजार नकद इनाम दिया जाएगा और उसके नाम को गुप्त रखा जाएगा। रांची पुलिस ने आरोपित की फोटो और पुलिस अफसरों के नंबर जारी किए गए हैं।

          उल्लेखनीय है कि रांची के कन्या पाठशाला स्कूल के बाहर मनचले बच्चियों के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। मनचले सुबह सात बजे से सुनसान गली का फायदा उठाकर उनके साथ गलत हरकत करने की भी कोशिश करते हैं। इस डर से बच्चियों ने स्कूल आना बंद कर दिया है। इस मामले को लेकर स्कूल के शिक्षक थाने भी गये थे लेकिन कोई कारवाई नहीं की गयी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक स्कूटी पर सवार मनचला लड़कियों के साथ कैसे बदसलूकी कर रहा है। मनचलों ने छात्राओं से कहा है कि हम रोज आयेंगे। इससे लड़कियां स्कूल आने से डर रही हैं। छेड़छाड़ मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद पुलिस के अधिकारी शनिवार को मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। आईजी अखिलेश झा, डीआईजी अनूप बिरथरे और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की।

          बेटियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं: संजय सेठ

          रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को रांची राजधानी के एक स्कूल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि मनचलों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। साथ ही सवाल किया कि प्रशासन कब जागेगा? सेठ ने कहा कि राजधानी के लिए इससे शर्मनाक और घृणित कुछ और नहीं हो सकता। यह पूरी व्यवस्था के लिए चुनौती है।

          रांची में पूरे झारखंड की बेटियां भी पढ़ाई और रोजगार के लिए आती हैं। आज इनकी सुरक्षा को लेकर हर अभिभावक चिंतित हैं। रांची पुलिस इन क्षेत्रों की गश्त और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। प्रशासन स्कूल कॉलेज के पास पुलिस ग्रस्त तेज हो। गश्ती पुलिस सिर्फ चौक चौराहा पर खड़ा होकर अपनी ड्यूटी पूरी न करें।

          प्रशासन सिर्फ बैठकर खानापूर्ति करने में लगे हैं और बेटियां राह चलते शर्मसार होती हैं। कहां है शक्ति कमांडो, सब हवा-हवाई अधिकारियों के निर्देश का भी पालन नहीं हो पा रहा है। यह कैसी व्यवस्था। सेठ ने कहा कि राजधानी में ऐसी हरकत करने वाले की 24 घंटे में गिरफ्तारी के साथ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। बेटियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। झारखंड पुलिस ऐसे सभी क्षेत्रों को चिह्नित कर बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करें।

          Chief Minister Hemant Soren girls school molestation of a schoolgirl Ranchi Police
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          September 8, 2026

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          September 8, 2026

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          September 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          सुल्तानगंज-भागलपुर रेलखंड पर अकबरनगर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया परिवार, पति-पत्नी समेत मासूम बेटी की मौत

          भागलपुर में बाढ़ का कहर: गांवों से पॉश कॉलोनियों तक डूबा शहर, संकट बढ़ा,गोराडीह में दो दर्जन गांव जलमग्न, सड़क पर दो फीट पानी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.