Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 24 August 2026 || 16:46
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चम्पारण की धरती पर आने वाला राष्ट्रीयता की भावना से ओत-प्रोत हो जायेगा: उपराष्ट्रपति
          Headline

          चम्पारण की धरती पर आने वाला राष्ट्रीयता की भावना से ओत-प्रोत हो जायेगा: उपराष्ट्रपति

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 7, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          -महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में छात्रो दिया गोल्ड मेडल
          Motihari News:  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि सत्य, अहिंसा की इसी भूमि से गांधी जी के सत्याग्रह और आजादी के हवन में यहां की आहुति ने देश में बड़ा बदलाव लाया। धनखड़ ने कहा कि चम्पारण की धरती पर जो भी आयेगा, राष्ट्रवाद एवं राष्ट्र धर्म की भावना से ओत-प्रोत हो जायेगा।

          धनखड़ ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है, मै यहां आया हूं । यह सामाजिक न्याय की भी भूमि है। उन्होने छात्रों को सलाह दिया कि नदी में भी खड़ा होने के लिए कदमताल की आवश्यकता होती है। बच्चा गिरकर ही सिखता है। जो झटका हमलोगों कों लगा, आज वह स्थिति नहीं है। नई शिक्षा नीति से देश में व्यापक बदलाव हो रहा है। भारत आज सिरमौर है। अर्थव्यवस्था में छलांग लगा रहा है। जिन देशो ने यहां राज किया, वे पीछे है।

          धनखड़ ने कहा कि जर्मनी, जापान आदि देश भी अब पीछे रह जायेंगे। इसमे युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। 2047 में विकसित भारत का लक्ष्य निर्धारित है, मैं तो नहीं रहूंगा, आप सब छात्र इसके कर्णधार होंगे।

          उन्होने राज्यपाल की उक्ति को दोहराते हुए कहा कि ये दीक्षांत है, शिक्षांत नही, क्योंकि शिक्षा का कोई अंत नहीं है। कुलपति को सलाह दिया कि पुराने छात्रों एसोसियशन बनाईये, और हमारे कार्यालय से प्रथम चिढ्ठी निकलेगी, कि एक निश्चित राशि सभी छात्र-छात्राएं जमा करेंगे, जिसका संदेश विश्व में जायेगा। उन्होने संसद भ्रमण के लिए अपने आतिथ्य में कुलपति से छात्रों को भेजने को कहा। गांधी जी का सपना था कि भ्रष्टाचार खत्म हो। फलस्वरूप एक दशक से बिचैलिया प्रथा गायब है।

          धनखड़ ने कहा कि बिहार कई मायनों में काफी अच्छा कर रहा है। विकास से लेकर लॉ एंड आर्डर के मामले में बेहतर है। उन्होने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि वे केन्द्र में मेरे साथ मंत्री हुआ करते थे, उनमें बिहार के विकास की लालसा थी, वे हालात के बदलाव के साकारात्मक केन्द्र है। सो अब पूरा हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र बिहार विकसित हो रहा है। नालंदा जो खत्म हो रहा था, आज काफी अच्छा हो गया है।

          उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि 140 करोड वाले देश में विकसित भारत के लिए पीएम का आह्वान था, एक पेड़ मां के नाम, जिसका निर्वहन हमने भी किया है। उन्होने छात्रों को भी पर्यावरण के लिए एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।

          इसके पूर्व राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा की सभागार मे उपस्थित सभी लोग बधाई के पात्र है। आज उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रों का दीक्षांत हो रहा है, शिक्षांत नही। शिक्षा से हर व्यक्ति,को हर चुनौतियों से लड़ने की क्षमता प्राप्त होगी। शिक्षा आप सभी के व्यक्तित्व का निर्माण करेगा तो ही राष्ट्र का निर्माण संभव हो पाएगा।

          सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने सभी उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई व मंगलकामना दिया। कहा, यह दीक्षांत समारोह चंपारण के लिए गर्व का विषय है, जो इतनी भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत व समर्पण का फल आज उन्हें मिल रहा है। विद्यार्थी इस विश्वविद्यालय के प्राण व धुरी हैं। भले आज यहां से उपाधि प्राप्त करके जा रहे हैं लेकिन उनका संबंध विश्वविद्यालय से सदैव रहेगा। छात्रों की प्रसिद्धि से विश्वविद्यालय की भी प्रसिद्धि मिलेगी।उन्होने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन का हर दिन सीखने का अनुभव होगा और हर दिन नई परीक्षा देनी होगी। भविष्य में जब भी विद्यार्थी विश्वविद्यालय आए तो सफल होकर आये।

          इस अवसर पर

          121 स्नातक छात्र, 265 स्नातकोत्तर व 47 पीएचडी समेत 433 छात्रों डिग्रीयां दी गई।जबकि स्वर्णपदक पाने वालो में अंजली सिंह, सुनीधी, श्वेता सिंह, राहुल राजेश गुप्ता, हेमंत बम्र्मन, हिमांशु रंजन, नवीन कुमार एवं मानवी भार्गव का नाम शामिल है।कार्यक्रम में आगत अतिथियो का स्वागत कुलपति प्रो.संजीव श्रीवास्तव ने किया जबकि मंच संचालन डा.श्वेता ने किया।

          convocation Mahatma Gandhi Central University Vice President Jagdeep Dhankhar
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          देवघर में सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों से पट गया बाबाधाम

          August 23, 2026

          खाली पेट एक्सरसाइज से ही नहीं घटता वजन, जानें क्या है सही तरीका

          August 23, 2026

          धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और चोरी की बाइक के साथ सात अपराधी गिरफ्तार

          August 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          देवघर में सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों से पट गया बाबाधाम

          खाली पेट एक्सरसाइज से ही नहीं घटता वजन, जानें क्या है सही तरीका

          धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और चोरी की बाइक के साथ सात अपराधी गिरफ्तार

          पंडित राजकुमार शुक्ल की जयंती पर होगा राजकीय समारोह: सम्राट चौधरी,चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार को सम्मान

          पलामू में व्यापारी से लूट की साजिश नाकाम, कार्बाइन और कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.