Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 3 May 2026 || 22:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड की राजधानी रांची में 28 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, जुटेंगे बड़े नेता
          Headline

          झारखंड की राजधानी रांची में 28 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, जुटेंगे बड़े नेता

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 27, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:  झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत के बाद हेमंत सोरेन गुरुवार को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। रांची के मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर की शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शपथ ग्रहण करायेंगे।

          इस समारोह में कई बड़े राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, एनसीपी पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, मेघालय के मुख्यमंत्री कोंराड कोंगकल संगमा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुखू, पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र उद्धव ठाकरे, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कर्नाटक के पूर्व उप मुख्यमंत्री डीके शिवाकुमार, तमिलानडू के पूर्व उप मुख्यमंत्री उदय स्टालिन, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, मासस के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, नवीन पटनायक, कपिल सिब्बल के अलावा और भी कई नाम शामिल हैं।

          शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जगह-जगह होर्डिग लगाये जा रहे हैं। झामुमो और कांग्रेस नेताओं में जबरदस्त उत्साह है। शपथ समारोह को भव्य बनाने के लिए और आने वाले वीआईपी गेस्ट के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। सभी वीआईपी गेस्ट के लिए स्पेशल कारकेड तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से वीआईपी अतिथियों को सुरक्षित समारोह स्थल तक लाया जाएगा। अति विशिष्ट अतिथियों को प्रोटोकॉल के अनुसार सारी सुविधाएं समय पर मिलें इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। राजकीय अतिथियों की आगवानी, उनके ठहरने, समारोह स्थल तक जाने से लेकर उनकी विदाई तक की फूल फ्रूप तैयारी की गई है।

          रांची पुलिस लाइन में 500 से ज्यादा वाहनों को वीआईपी गेस्ट के लिए तैयार रखा गया है। नेताओं के ठहरने वाले सभी चिह्नित राजकीय अतिथिशाला और अन्य जगहों पर विशेष सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है। रांची आने और यहां से लौटने तक उनकी सुविधा का ध्यान रखने की पूरी तैयारी की गई है। वहीं, दक्षिण भारत से आने वाले अतिथियों को भाषाई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए अंग्रेजी बोलने-समझने वाले अधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया है। वीआईपी मूवमेंट को लेकर पुलिस के जवानों को सीनियर अधिकारियों के के जरिये बुधवार को ब्रीफ भी किया गया है। जहां अतिथियों को ठहराया जाएगा वहां से लेकर समारोह स्थल और विदाई स्थल तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने के निर्देश जारी किए गए हैं। समारोह के पूर्व अतिथियों के आवसन स्थल से लेकर समारोह स्थल तक पुलिस ड्राई रन कर व्यवस्था चाक-चौबंद बनाएगी।

          अति विशिष्ट अतिथियों के कारकेड में कार्डियक एंबुलेंस भी रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क, समारोह स्थल पर कंट्रोल रूम, अग्निशमन वाहन की व्यवस्था, पेयजल और शौचालय की भी व्यवस्था की गयी है। समारोह के पहले और बाद में समारोह स्थल तक आने-जाने में किसी को परेशानी नहीं हो इसके लिए अलग से ट्रैफिक प्लान भी बनाया गया है।

          शपथ ग्रहण समारोह स्थल और अतिथियों के ठहरने की जगह एवं सड़कों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सुरक्षा को लेकर पांच एसपी, 30 डीएसपी, 65 इंस्पेक्टर, एएसआई से लेकर दारोगा तक 350 अफसर और लगभग चार हजार जवान की तैनाती की गयी है। इसके अतिरिक्त एसटीएफ और एटीएस की टीम के अलावा रैप की चार टीम को भी लगाया गया है जबकि सुगम यातायात व्यवस्था के लिए प्रशिक्षित 100 ट्रैफिक पुलिसकर्मी की भी तैनाती की गयी है।

          हेमंत सोरेन के शपथ समारोह में दिखेगी सोहराई पेंटिंग

          समारोह में झारखंड की पारंपरिक पेंटिंग भी देखने मिलेगी। दरअसल, मुख्य स्टेज के सामने सोहराई पेंटिंग बनाई गयी है। यह सांसदों और विधायकों सहित आम लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। यें पेंटिग तीन स्थानों पर बनीं हैं। पहला वीआईपी लोगों के प्रवेश द्वार के सामने बनाई गई है, जिसमें आदिवासियों के पर्व त्यौहार में खोड़हा नृत्य करते दिखाया गया है। दूसरी पेंटिग मुख्य स्टेज के सामने चित्रित है, जिसमें प्रकृति सौंदर्य की तस्वीर दिखेगी। इसके साथ जनजातियों के संग हरा-भरा पेड़ भी पेंटिग में बने हैं। हाथी, हिरण, पशु, मछली, गाय, सांपऔर पक्षी आदि बनाई गई है।

          मौके पर पेंटर संतोष प्रजापति ने कहा कि गांव के जनजातीय समुदाय दिवाली के पहले घर में साफ-सुथरा करती है और घरों के दीवारों पर अपने हाथों से प्रकृति से जुड़े जीव-जंतुओं और हर-भरे पेड़-पौधे बनाने का काम करती हैं। सोहराई पर्व पर आधारित सभी दीवारों पर चित्रित किया गया है। हजारीबाग की रुकमनी देवी की टीम ने इसे पूरा किया है। टीम में सुषमा देवी, अंजली देवी, पूजा कुमारी, दीपा कुमारी और माही कुमारी ने बारीकी से दीवार पर पेंटिंग को ऊकेरा है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Chief Minister Hemant Soren Morhabadi Ground Swearing-in
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          हजारीबाग बैंक लूट का पुलिस ने किया खुलासा: वाराणसी से गिरोह सरगना समेत 3 गिरफ्तार,करीब एक किलो सोना, 20 लाख रुपये नकद, एक कार और कई मोबाइल फोन बरामद

          May 3, 2026

          Siwan Encounter : सीवान रोड रेज गोलीकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

          May 3, 2026

          Jharkhand News: 20 साल बाद मिली मां, पति ने ठुकराया—बेटे की भावुक अपील ने छुआ दिल

          May 3, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          हजारीबाग बैंक लूट का पुलिस ने किया खुलासा: वाराणसी से गिरोह सरगना समेत 3 गिरफ्तार,करीब एक किलो सोना, 20 लाख रुपये नकद, एक कार और कई मोबाइल फोन बरामद

          Siwan Encounter : सीवान रोड रेज गोलीकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

          Jharkhand News: 20 साल बाद मिली मां, पति ने ठुकराया—बेटे की भावुक अपील ने छुआ दिल

          धनबाद में बड़ा हादसा : मुनीडीह कोल वाशरी के कोयला स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत,, BCCL प्रोजेक्ट में लापरवाही का आरोप

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.