Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 8 July 2026 || 19:05
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कार्तिक पूर्णिमा पर बिहार में गंगा सहित अन्य नदियाें में लाखाें ने लगाई आस्था की डुबकी
          Headline

          कार्तिक पूर्णिमा पर बिहार में गंगा सहित अन्य नदियाें में लाखाें ने लगाई आस्था की डुबकी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 15, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:  कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बिहार में गंगा, गंडक और बागमती घाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के चलते पटना के कई इलाकाें में महाजाम की स्थिति रही। पटना स्थित दीघा घाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। भारी भीड़ के चलते पटना-दीघा एलिवेटेड रोड पर गाड़ियां रेंगती दिखीं।

          कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पटना के दूसरे घाटों पर भी भीड़ जुटी। त्रिवेणी घाट, कटैया घाट, कंगन घाट और मस्ताना घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु नजर आए। प्रशासन ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में में बदलाव भी किया गया था लेकिन सारी व्यवस्थाएं भीड़ के आगे ध्वस्त हो गईं। स्टेशन रोड से बेली रोड जाने वाला मार्ग, गांधी मैदान से एनआईटी घाट जाने वाला मार्ग और गर्दनीबाग जाने वाले रास्ते में फ्लाईओवर पर वाहन रेंगते नजर आए।गंगा स्नान करने आए श्रद्धालु भी नगर में जाम में फंसे रहे। यह जाम सुबह से दोपहर तक लगा रहा। लगभग आठ से 10 हजार गाड़ियां सिर्फ पटना में जाम में फंसी रहीं, जबकि पटना और हाजीपुर को जोड़ने वाले जेपी सेतु पुल पर भी जाम लगा रहा।

          पटना के अलावा बिहार के हाजीपुर, बेगूसराय के सिमरिया, गंडक नदी के त्रिवेणी संगम और बागमती के तटों सहित कमला नदी तट पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।उल्लेखनीय है कि सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करने का बड़ा महत्व है। इस अवसर पर देशभर में गंगा नदी के घाटों पर स्नान के लिए भीड़ उमड़ती है। विशेषकर पटना, वाराणसी, हरिद्वार, ऋषिकेश और प्रयागराज में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान-दान के लिए पहुंचते हैं।

          भागलपुर।  कार्तिक पूर्णिमा को लेकर शुक्रवार को जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।शहरी क्षेत्र के बूढ़ानाथ, एसएम कॉलेज, सीढ़ी घाट, खिरनी घाट, मुसहरी घाट, बरारी घाट, बरारी सीढ़ी घाट और पुल घाट पर अहले सुबह से ही गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने दीप दान भी किया।

          उल्लेखनीय हो कि रानी सती मंदिर में दीपोत्सव मनाया जाएगा साथी गेंदा, गुलाब और रजनीगंधा फूल का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इस दौरान महा आरती भी होगी। सिर्फ भागलपुर के ही लोग नहीं बल्कि बांका, झारखंड, गोड्डा समेत आसपास के जिले के लोग भी भागलपुर गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे थे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सामाजिक संगठनों के द्वारा गंगा घाट पर व्यवस्था कुछ गई थी। उधर सुलतानगंज के अजगैविनाथ धाम में भी सुबह से शिव भक्तों की भीड गंगा स्नान करने के लिए उमड़ पड़ी।

          कार्तिक पूर्णिमा के दिन से महिलाएं एक माह तक बिना लहसुन प्याज खाए सूर्य उदय से पहले स्नान कर पूजापाठ करती हैं। आज के दिन गंगा में डुबकी लगाकर फल प्रसाद दीप जलते हुए उत्तरवाहिनी गंगा में दीप प्रज्ज्वलित करती हैं। ऐसा करने से कार्तिक भगवान सबों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। विशेषकर कुंवारी कन्याएं यह पर्व करती हैं। जिससे उन्हें मनपसंद वर की प्राप्ति होती है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Kartik Purnima The River Ganges
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          July 8, 2026

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          July 7, 2026

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          July 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          कटिहार डीएम ने स्कूल में बच्चों के साथ खाया मिड-डे मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

          भागलपुर में पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.