Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 21:31
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»आप सत्ता परिवर्तन कीजिये, हम व्यवस्था परिवर्तन करेंगे : राजनाथ सिंह
          Headline

          आप सत्ता परिवर्तन कीजिये, हम व्यवस्था परिवर्तन करेंगे : राजनाथ सिंह

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 5, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          हेमंत सोरेन की सरकार अब डूबती नैया साबित हो रही : राजनाथ सिंह

          Ranchi News:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झामुमो, कांग्रेस और राजद को निशाने पर लिया। उन्होंने मंगलवार को रांची के रातू में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शक्तिशाली रॉकेट है, जो झारखंड को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा। झारखंड से हमारा आत्मीयता का रिश्ता रहा है। उन्हाेंने कहा कि दो बार भाजपा को मौका दीजिये। आप सत्ता परिवर्तन कीजिये। हम व्यवस्था परिवर्तन कीजिये।

          राजनाथ ने कहा कि 62,000 आदिवासी गांव के लिए हमने अलग योजना बनाई है। हर तरह से चिंता आदिवासियों की चिंता की जा रही है। उन्होंने कहा कि नवीन जायसवाल तीन बार विधायक रह चुके हैं। इस बार भी जीतेंगे तो सिर्फ विधायक नहीं रहेंगे कुछ और रहेंगे। इसलिए इनकी मदद कीजिये। इनको फिर से विधानसभा में पहुंचाइये।

          झामुमो, कांग्रेस और राजद झारखंड के विकास के तीन ब्रेकर

          राजनाथ ने कहा कि जब भी झामुमाे के हाथों पर राज्य गया तब बर्बादी ही हुई। जेएमएम का मतलब जमकर मलाई मारो है। झारखंड के विकास में तीन ब्रेकर झामुमो, कांग्रेस और राजद हैं। बिरसा जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है। कुल 62 हजार आदिवासी गांव के लिए अलग से योजना बनाई गई है। सभी तरह से आदिवासियों की चिंता की जा रही है। उन्हाेंने कहा कि आपने राज्य बनने के बाद से अब तक 13 मुख्यमंत्री बनाये। हमारे एक भी मुख्यमंत्री केस नहीं हुआ। जेल नहीं गये लेकिन यहां के दो-दो मुख्यमंत्री जेल गये। ये दोनों भाजपा के नहीं थे।

          राजनाथ ने कहा कि भाजपा तेजी से विकास करती है। इन्होंने आदिवासियों का खून चूसा है। ये आदिवासियों के हितैषी नहीं हैं। उन्हाेंने कहा कि झारखंड से हमारा आत्मीय रिश्ता है। साथ ही कहा कि कहां से आते हैं इनके पैसे, ये आपको सोचना चाहिये। जब भी जेएमएम के हाथों में राज्य गया इसकी बर्बादी हुई। आप क्या ऐसे लोगों को फिर से सरकार बनाने का मौका देंगे।

          अभी भारत विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर

          राजनाथ ने कहा कि आज देश का नाम मोदी के कारण पूरी दुनिया में गूंज रहा है। धनतेरस के दिन हमने विदेश में रखा भारत का 102 टन सोना वापस लाया। अभी भारत विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है लेकिन जल्दी ही ये तीसरे स्थान पर होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के बाद हम तीसरे पर स्थान होंगे। आदिवासियों को सबसे अधिक सम्मान भाजपा ने दिया है। पूरे देश में बिरसा जयंती मनाया जा रहा है। दिल्ली में मनाया जा रहा है। हमने आदिवासी राष्ट्रपति बनाया। भाजपा ने ही अलग राज्य बनाया।

          हेमंत सोरेन की सरकार अब डूबती नैया साबित हो रही : राजनाथ सिंह

          रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह ने मंगलवार को झारखंड के लोहरदगा स्थित समाहरणाय मैदान में विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन की सरकार अब डूबती नैया साबित हो रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस एवं राजद से लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हवा का रुख देखकर हेमंत के प्रस्तावक मंडल मुर्मू भाजपा में शामिल हुए हैं। बड़ी संख्या में झामुमो छोड़कर लोग भाजपा पर विश्वास कर रहे हैं।

          राजनाथ ने कहा कि एनडीए नैया पार कराने वाली पार्टी है जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल एवं कांग्रेस दिवाली के दागे हुए पटाखे हैं। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड बनाया। झारखंड के अलावा तीन राज्यों का गठन उनके कार्यकाल में हुआ, जो अब विकसित राज्य की श्रेणी में आ गए हैं लेकिन झारखंड का विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जान जाए पर वचन न जाए वाली पार्टी है। हम जो कहते हैं वह करते हैं। हमारा घोषणा पत्र सोच-समझकर बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि एनडीए को मिला दिया जाए तो दुनिया का सबसे बड़ा गठबंधन है। यदि झारखंड में गठबंधन की सरकार बनी तो झारखंड का विकास को ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

          कहा कि राज्य गठन के बाद 13 मुख्यमंत्री झारखंड में बने हैं, जिसमें तीन मुख्यमंत्री बीजेपी के बने। इन तीनों मुख्यमंत्री में किसी तरह का दाग आज तक नहीं लगा लेकिन अन्य दलों के मुख्यमंत्री जेल की हवा खा चुके हैं। राजनाथ ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासियों की हितैषी नहीं है। जल जंगल जमीन की रक्षा करने की बात कहने वाले हेमंत सोरेन इनकी रक्षा नहीं कर सके, तो आदिवासियों की सुरक्षा क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में एनडीए गठबंधन की सरकार आई तो बांग्लादेशियों द्वारा हड़प्पा गया जमीन वापस कराया जाएगा। हम सत्ता एवं व्यवस्था परिवर्तन करने आए हैं। साथ ही कहा कि यहां के मुख्यमंत्री राज्य का विकास नहीं कर अपना विकास कर रहे हैं। हम झारखंड के विकास का सपना लेकर आए हैं। दो बार बीजेपी की सरकार बना दें तो झारखंड को देश का सबसे खुशहाल राज्य बना देंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Hemant Soren Jharkhand Rajnath Singh
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.