Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 18 June 2026 || 00:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार के सारण और सिवान में जहरीली शराब से 25 की मौत,मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया
          Headline

          बिहार के सारण और सिवान में जहरीली शराब से 25 की मौत,मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 17, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बिहार में सिवान और सारण जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। जिला प्रशासन की तरफ से 25 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

          बिहार के पुलिस महानिदेशक आलोक राज ने बताया कि सारण-सिवान में जहरीली शराब पीने से अब तक 25 लोगों की मौत हुई है। सीवान में 20 और सारण में 5 लोगों की मौत की होने की सूचना है। इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। शराब माफिया के ऊपर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। निर्माण, भंडारण और सप्लाई करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। पटना मद्य निषेध विभाग के सचिव और पुलिस अधीक्षक को भी क्षेत्र में भेजा गया है। इन लोगों को निर्देशित किया गया है कि पूरी समस्याओं को देखें और एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करें ताकि सब पर कारगर कार्रवाई की जा सके। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

          डीजीपी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पर्व त्योहार के दौरान इस तरीके की घटना हमारे पुलिस -प्रशासन की चूक है। जिन लोगों के कारण यह चूक हो रही है उन्हें चिह्नित कर उचित कार्रवाई की जाएगी। दो अलग-अलग टीमों ने दोनों जिलों में छापेमारी की है। फॉरेंसिक टीम ने अहम नमूने भी जुटाए हैं। सारण और सिवान में 25 लोगों की जान चली गई है। कई लोगों की आंखों की रोशनी भी छिन गई है।

          इस घटना को लेकर जो टीम गठित की गई है, उसमें एक टीम पुलिस महकमा के अंतर्गत गठित मद्यनिषेध इकाई की है, जिसका नेतृत्व एएसपी संजय झा कर रहे है। इसमें डीएसपी समेत 7 सदस्य हैं। दूसरी टीम उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की है, जिसका नेतृत्व संयुक्त आयुक्त कृष्ण कुमार कर रहे हैं। इसमें उपायुक्त सुरेंद्र प्रसाद, संजय कुमार, दीनबंधु और आदित्य कुमार समेत पांच सदस्य शामिल हैं। दोनों टीमें अपने-अपने स्तर से पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई हैं। मौके पर पहुंच कर एफएसएल की टीम ने तमाम साक्ष्यों को एकत्र कर लिया है। इसकी जांच के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि किस वजह से मौत हुई है। दोनों टीमों के नेतृत्व में आसपास के इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

          मुख्यमंत्री ने की जहरीली शराब कांड की उच्चस्तरीय समीक्षा

          मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीवान और सारण जिले में कल जहरीली शराब से हुई मौतों की इस घटना की उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा के पश्चात् मुख्यमंत्री ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव को निर्देश दिया कि वे घटनास्थल पर जाकर पूरी स्थिति की जानकारी लेकर सभी बिन्दुओं पर सघन जांच करें। मुख्यमंत्री ने एडीजी (प्रोहिबिशन) की पूरी टीम को घटनास्थल पर जाकर उसकी सघन जांच कर इस कांड में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया कि पूरे घटनाक्रम की अपने स्तर से लगातार मॉनीटरिंग करते रहें और इस घटना के लिए जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।

          मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से अपील की कि शराब पीना बुरी बात है, यह लोगों को समझना चाहिए। शराब पीने से न सिर्फ स्वास्थ्य खराब होता है बल्कि परिवार और समाज में अशांति का माहौल भी उत्पन्न होता है। राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसका सभी लोग पालन कर रहे हैं। कुछ असामाजिक तत्व समाज में अशांति पैदा करना चाहते हैं, उनसे लोग सतर्क रहें।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar News Formation of SIT Poisonous alcohol Siwan and Saran
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रामगढ़ के अमन दुबे ह/त्याकांड का खुलासा, प्रेमी युगल गिरफ्तार

          June 16, 2026

          जमीन की जमाबंदी के लिए 15 हजार रुपये घूस लेते डाटा इंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

          June 16, 2026

          किसानों और सरकार के साझा प्रयास से बदलेगी झारखंड की तस्वीर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

          June 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रामगढ़ के अमन दुबे ह/त्याकांड का खुलासा, प्रेमी युगल गिरफ्तार

          जमीन की जमाबंदी के लिए 15 हजार रुपये घूस लेते डाटा इंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

          किसानों और सरकार के साझा प्रयास से बदलेगी झारखंड की तस्वीर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

          रांची के पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का खुलासा, दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार

          सुपौल: एसएसबी की सतर्कता से मानव तस्करी का प्रयास विफल, सात नेपाली नाबालिग बच्चों को बचाया गया

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.