Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 8 June 2026 || 20:25
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna News: उत्तर बिहार में बाढ़ से करीब 16 लाख की आबादी प्रभावित, कोसी-सीमांचल में 06 लोगों की डूबने से मौत
          Headline

          Patna News: उत्तर बिहार में बाढ़ से करीब 16 लाख की आबादी प्रभावित, कोसी-सीमांचल में 06 लोगों की डूबने से मौत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 30, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:  नेपाल और बिहार में हुई बारिश से उत्तर बिहार के 12 जिलों की करीब 16 लाख आबादी प्रभावित है। हालांकि सोमवार सुबह सुपौल जिले के वीरपुर स्थित कोशी बराज के सभी 56 फाटक को बन्द कर दिया गया। जिससे लोगों को आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है। यह बीते चार दिनों से खुला हुआ था। बीते 24 घंटे के दौरान कोसी-सीमांचल में बाढ़ के पानी में डूबने से 06 लोगों की मौत हो गई है।

          कोसी बराज का फाटक खोले जाने के तीसरे दिन रविवार-सोमवार को मध्य रात्रि दरभंगा जिले में किरतपुर प्रखंड के भूभौल गांव के पास कोसी के तटबंध के टूट जाने से किरतपुर प्रखंड और घनश्यामपुर प्रखंड में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। दरभंगा जिला प्रशासन ओर से इसे रविवार देर शाम से बचाने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन पानी के दवाब को यह सह न सका और रात एक बजे टूट गया। उत्तर बिहार के प्रमुख नदियों में एक बागमती नदी जो उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी शिवहर और कुछ मोतिहारी इलाके को प्रभावित करती है, वह भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

          मुजफ्फरपुर का सीमावर्ती जिला शिवहर में देर रात बांध टूट जाने के कारण मुजफ्फरपुर जिले में कटरा और औराई प्रखंड के कई गांव जलमग्न हो गये हैं। बागमती नदी के कारण मुजफ्फरपुर के औराई और कटरा के साथ-साथ गायघाट प्रखंड के कई गांव सोमवार को पानी भरने के साथ ही जलमग्न हो रहा है। पानी भरने के साथ-साथ लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोग ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं। मुजफ्फरपुर में के कटरा प्रखंड के बाकूची में पावर ग्रिड के अंदर भी पानी चला गया है। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार तथा वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने सोमवार औराई और कटरा प्रखंड में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

          कोसी -सीमांचल में पानी में डूबने से 06 की मौत

          कोसी-सीमांचल व आसपास के जिलों में डूबने से 6 लोगों की मौत हो गयी। अररिया में तीन लोगों की जान गयी जबकि किशनगंज में भी दो लोगों की मौत हुई है। सुपौल में जलकुंभी से पाट निकालने के दौरान युवक लापता हो गया जिसकी खोजबीन जारी है। अररिया के पलासी प्रखंड के अलग-अलग स्थानों पर बाढ़ का पानी में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची लापता हो गयी व एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि दो वर्षीय प्रियांशी की गहरे पानी के गड्ढे में जाने से मौत हो गई।किशनगंज के बुडीडांगी नदी में स्नान करने के दौरान एक 16 वर्षीय युवती की डूब कर मौत हो गई है। उसकी पहचान चुरली हटिया निवासी शंकर सहनी की बेटी संगीता उम्र 16 के रूप में की गई है। सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर साइफन के समीप जलकुंभी से पाट निकालने के दौरान 30 वर्षीय युवक लापता हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के गम्हरिया निवासी योगेंद्र ऋषिदेव के 30 वर्षीय पुत्र चंदन ऋषिदेव गोबिंदपुर साइफन समीप जलकुंभी से पाट निकालकर उसे तैयार करने गया था। जलकुंभी से पाट निकालने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। रविवार को जेसीबी के माध्यम से जलकुंभी को हटाकर खोजबीन की जा रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Flood havoc Koshi Barrage North Bihar Patna News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          June 8, 2026

          अरवल-पटना नहर रोड पर बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी , चार युवकों की दर्दनाक मौत

          June 8, 2026

          Giridih: हैवान बना पिता! तीन मासूम बेटियों की गला रे/तकर ह/त्या, गांव में पसरा मातम

          June 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          फायरिंग केस में घिरे खान सर ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका,मंगलवार को कोर्ट में अहम सुनवाई

          अरवल-पटना नहर रोड पर बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी , चार युवकों की दर्दनाक मौत

          Giridih: हैवान बना पिता! तीन मासूम बेटियों की गला रे/तकर ह/त्या, गांव में पसरा मातम

          चतरा में गर्भवती महिला की मौत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.