Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 12 September 2026 || 08:18
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: झारखंड में सत्ता परिवर्तन के साथ रोटी, माटी और बेटी बचाने का संकल्प लें : बाबूलाल मरांडी
          Headline

          Ranchi: झारखंड में सत्ता परिवर्तन के साथ रोटी, माटी और बेटी बचाने का संकल्प लें : बाबूलाल मरांडी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 16, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          भाजपा 20 सितंबरसे तीन अक्टूबर तक अपने सभी छह सांगठनिक प्रमंडलों में परिवर्तन यात्रा निकालेगी

          Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में सत्ता परिवर्तन के साथ रोटी ,माटी और बेटी बचाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग पांच वर्षों से ठगबंधन सरकार ने झारखंड की स्वाभिमान, अस्मिता और पहचान को चोट पहुंचाया है। झारखंड के लोगो की पहचान ईमानदारी,सच्चाई और परिश्रम से है लेकिन हेमंत सरकार ने आज झारखंड को देश और दुनिया में बदनाम कर दिया है। झारखंड की पहचान लूट-खसोट, भ्रष्टाचार, नोटों के पहाड़ से हो गई है।बाबूलाल मरांडी साेमवार काे प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

          उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने केवल खान, खनिज, जमीन को नहीं लूटा, बल्कि केंद्र सरकार की नल जल योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं को भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी। यह सरकार बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की संरक्षक बन गई है। घुसपैठियों के कारण राज्य की डेमोग्राफी में अप्रत्याशित बदलाव आया है। आदिवासी आबादी तेजी से घटी है और मुस्लिम आबादी बढ़ी है।
          उन्हाेंने कहा कि भाजपा आगामी 20 सितंबरसे तीन अक्टूबर भाजपा अपने सभी छह सांगठनिक प्रमंडलों में परिवर्तन यात्रा निकालेगी। उन्हाेंने कहा कि यह यात्रा पूरे प्रदेश में 200से अधिक प्रखंडों से गुजरते हुए 5400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा सभी 81 विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी। यात्रा में 80 स्वागत कार्यक्रम,65 सार्वजनिक रैली होगी, जिसमें राष्ट्रीय और प्रदेश के 50 से अधिक प्रमुख नेता शामिल होंगे।

          पलामू प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा 21 सितंबर को बंशीधर नगर से प्रारंभ होगी और 28 सितंबर को संपन्न होगी। जारीबाग प्रमंडल की यात्रा 21 सितंबर से इटखोरी स्थित भद्रकाली मंदिर से प्रारंभ होगी और 28 सितंबर को संपन्न होगी। दक्षिण छोटानगपुर प्रमंडल की यात्रा खूंटी स्थित आम्रेश्वर धाम से 23 सितंबर से प्रारंभ होगी और एक अक्टूबर को संपन्न होगी। संथाल परगना प्रमंडल की यात्रा 20सितंबर को भोगनाडीह से प्रारंभ होकर 30 सितंबर को संपन्न होगी। धनबाद प्रमंडल की यात्रा झारखंडी धाम से 20 सितंबर को प्रारंभ होगी और 26सितंबर को संपन्न होगी। और कोल्हान प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा चित्तेश्वर धाम बहरागोड़ा से 23 सितंबर को प्रारंभ होगी और दाे अक्टूबर को संपन्न होगी।

          उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता हेमंत सोरेन जवाब दो, पांच साल का हिसाब दो के नारों के साथ जवाब मांगेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में 1800 एकड़ से अधिक जमीन का फर्जीवाड़ा हुआ है जिसमे सीएनटी एक्ट का उल्लंघन करते हुए 3000 करोड़ से अधिक रुपए का लेनदेन हुआ है। इसके तार कोलकाता तक जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की युवा शक्ति ,महिला शक्ति राज्य में परिवर्तन के लिए संकल्पित है।

          भाजपा की परिवर्तन यात्रा जन भावनाओं की प्रतीक : दीपक प्रकाश

          भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं परिवर्तन यात्रा के प्रदेश संयोजक सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन केलिए है। यह यात्रा राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता की जन भावनाओं की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि जनता ने भ्रष्ट कांग्रेस, झामुमो और राजद गठबंधन को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में यह यात्रा राज्य में मील का पत्थर साबित होगी। पत्रकार वार्ता में यात्रा से सह संयोजक, प्रदेश महामंत्री,ं मुख्यालय प्रभारी सांसद डॉ प्रदीप वर्मा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे।

          Babulal Marandi bjp Jharkhand Transformation journey
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          September 11, 2026

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.