Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 April 2026 || 23:34
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी, जिसमें सामान्य परिवार का व्यक्ति भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है : जेपी नड्डा
          Headline

          Patna: भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी, जिसमें सामान्य परिवार का व्यक्ति भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है : जेपी नड्डा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 7, 2024Updated:September 7, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna:  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अन्य सभी पार्टियां वंशवाद की राजनीति तक सीमित हैं जबकि इसके विपरीत भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें सामान्य परिवार से आने वाला व्यक्ति भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।

          पटना स्थित भाजपा कार्यालय में ऑनलाइन सदस्यता अभियान समारोह में नड्डा ने कहा कि भाजपा में सभी को समान अधिकार और अवसर प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि अन्य सभी राजनीतिक पार्टियां सिर्फ वंशवाद की राजनीति तक सीमित हैं या कुछ पार्टियां किसी खास समुदाय का प्रतिनिधित्व करती हैं। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें सामान्य परिवार से आने वाला व्यक्ति भी नरेन्द्र मोदी की तरह देश का प्रधानमंत्री बनता है।

          जेपी नड्डा ने कहा कि हमारी पार्टी में सभी को समान अधिकार और अवसर प्राप्त हैं। अन्य पार्टियों में आप तभी अध्यक्ष बन सकते हैं जब आप किसी खास परिवार, खास जाति आदि से हों लेकिन भाजपा ऐसी पार्टी है, जो पूरे समाज का प्रतिनिधित्व करती है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए पार्टी के सदस्यता अभियान पर नड्डा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष… सभी को हर छह साल में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराना होता है। ऐसा किसी अन्य पार्टी में संभव नहीं है। क्योंकि, अन्य सभी पार्टियां या तो किसी जाति विशेष की या किसी समुदाय विशेष की या किसी परिवार की होती हैं।

          जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों के लोगों की पार्टी है। हम ग्रामीणों, गरीबों, किसानों, दलितों, आदिवासियों, युवाओं, समाज के कमजोर और सामाजिक रूप से हाशिए पर पड़े वर्गों की पार्टी हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक गरीबों के लिए करीब चार करोड़ घर बनाए जा चुके हैं, जिनमें करीब 1.77 करोड़ घर हमारे दलित और आदिवासी भाइयों को बांटे जा चुके हैं। इसी तरह हमारे दलित भाइयों को सरकारी विकास योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ मिल रहा है।

          इससे पहले नड्डा ने कड़ी सुरक्षा के बीच तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब का दौरा किया। सिख पगड़ी पहने नड्डा ने दरबार साहिब में माथा टेका। वह राज्य में कई स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को यहां पहुंचे थे।  तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के दर्शन करने के बाद नड्डा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “आज मुझे तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेकने और आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दिव्य स्थान पर आकर मुझे हमेशा लोगों की सेवा करने की अपार ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर मैंने वाहेगुरु जी से सभी देशवासियों की सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।”

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          bjp dynastic politics Membership drive function Union Minister JP Nadda
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          April 27, 2026

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          April 27, 2026

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          April 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 29 अप्रैल को वोटिंग,142 सीटों पर मतदान, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे बंगाल का भविष्य

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, फिलिपींस की लड़की बनी भागलपुर की बहू,हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.