Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 14 September 2026 || 05:22
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Latehar: 10-10 लाख रुपए का ईनामी जोनल कमांडर सहित दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
          Headline

          Latehar: 10-10 लाख रुपए का ईनामी जोनल कमांडर सहित दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 5, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Latehar: लातेहार में शुक्रवार को दो बड़े माओवादी नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में भाकपा माओवादी संगठन के जोनल कमांडर नीरज सिंह खरवार और राजकुमार उर्फ सालमन गंझु शामिल है। दोनों पर  10-10 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पलामू डीआईजी वाई एस रमेश, लातेहार डीसी गरिमा सिंह और एसपी अंजनी अंजन ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। कमांडर नीरज सिंह खरवार पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि राजकुमार गंझू लातेहार के बालूमाथ का रहने वाला है।

          शुक्रवार को लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दोनों नक्सलियों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष आत्म समर्पण किया। बताया जाता है कि नीरज सिंह खरवार पिछले 20 वर्षों से माओवादी संगठन से जुड़कर विभिन्न प्रकार के नक्सली घटनाओं में शामिल रहा था। उस पर विभिन्न थाना क्षेत्र में 25 से अधिक नक्सली घटनाओं के मामले दर्ज हैं। वही राजकुमार गंझू पिछले 22 वर्षों से माओवादी संगठन से जुड़ा हुआ था। वह मुख्य रूप से लातेहार और लोहरदगा जिले में सक्रिय था। इस पर विभिन्न थाना क्षेत्र में पांच से अधिक नक्सली हिंसा के मामले दर्ज हैं। आत्मसमर्पण करने के बाद दोनों नक्सलियों को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा गुलदस्ता और शॉल प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

          आत्मसमर्पण झारखंड सरकार की सबसे बेहतरीन नीति : डीआईजी

          मौके पर पलामू क्षेत्र के डीआईजी वाइएस रमेश ने कहा कि झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति सबसे बेहतरीन नीतियों में एक है। इसलिए प्रत्येक नक्सली को हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आत्म समर्पण नीति के तहत आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों को सभी प्रकार की सरकारी सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

          वहीं लातेहार डीसी गरिमा सिंह ने कहा कि नक्सलवाद और हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। इसीलिए सभी नक्सली सरकार के आत्म समर्पण नीति का लाभ लेते हुए आत्म समर्पण कर दें। वही लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के अंतराल में लातेहार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नक्सली काफी कमजोर हो गए हैं। अब लातेहार जिला का एक भी ऐसा गांव या इलाका नहीं है जहां नक्सली अपना ठिकाना बना सकते हैं। इसीलिए नक्सलियों को अब हिंसा के रास्ते को छोड़कर आत्म समर्पण नीति का लाभ लेकर समाज के मुख्य धारा में लौट जाना चाहिए। उन्हें बताया कि आत्म समर्पण नीति के तहत नक्सलियों को इनाम की राशि के अलावे अन्य कई प्रकार की सुविधा भी दी जाती है। मौके पर सीआरपीएफ के कमांडेंट केडी जोशी, सीआरपीएफ कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी समेत पुलिस के अधिकारी और अन्य लोग उपस्थित थे।

          Maoists surrender zonal commander
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सीएम सम्राट चौधरी बोले- दुनिया भारत का उदय देख रही है ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को बताया भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक

          September 13, 2026

          अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व हरितालिका तीज का अनुष्ठान शुरू, नहाय-खाय पर महिलाओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

          September 13, 2026

          अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत की सूचना कतरास के कुमारपट्टी में हादसा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; बीसीसीएल और प्रशासन के नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

          September 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सीएम सम्राट चौधरी बोले- दुनिया भारत का उदय देख रही है ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को बताया भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक

          अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व हरितालिका तीज का अनुष्ठान शुरू, नहाय-खाय पर महिलाओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

          अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत की सूचना कतरास के कुमारपट्टी में हादसा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; बीसीसीएल और प्रशासन के नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

          ड्यूटी के दौरान SSB जवान ने खुद की रायफल से मारी गोली, प्रेम प्रसंग से जुड़ा शक

          बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने स्कूल के गेट और बाउंड्री पर दागीं करीब 22 गोलियां, पर्चा में 50 लाख की रंगदारी मांगी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.