Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 9 June 2026 || 13:31
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जीटी रोड के सहारे अब भी जारी है अवैध कोयला कारोबार, ₹20 के सटे नोट है अवैध कोयला लदे ट्रक का पासकोड
          Headline

          जीटी रोड के सहारे अब भी जारी है अवैध कोयला कारोबार, ₹20 के सटे नोट है अवैध कोयला लदे ट्रक का पासकोड

          adminBy adminNovember 8, 2020No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          चिरकुंडा। पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी कोयले का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की देर रात मैथन पुलिस ने कोयला तस्करी की गुप्त सूचना के आधार पर छाई मिश्रित कोयला लदे यूपी-75एम/8944 को पकड़ा। फिलहाल पुलिस ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं सूत्रों की मानें तो ट्रक पर छाई के अंदर कोयला है जो कि चोरी का बताया जा रहा है। जबकि पुलिस द्वारा ट्रक में सिर्फ कोयले का छाई ही लदे होने की बात कही जा रही है। क्षेत्र में चर्चा यह भी है कि उक्त माल बंगाल के कुख्यात कोयला तस्कर अरुण मांझी उर्फ लाला व अल्लाह रखा सिंडिकेट का है और ट्रक पकड़े जाने के बाद पूरे मामले को मैनेज करने को लेकर सिंडिकेट की ओर से कई दांव पेंच भिड़ा दिये गये हैं। 

          चालान में वर्दमान है अंकित, पुलिस ले रही कानपुर का नाम:  पकड़े गये ड्राइवर से मिले कागजात के अनुसार ट्रक पर छाई दुगार्पुर से लोड हुआ था और इसे बर्द्धमान जिले के स्वेता इंटरप्राइजेज में लेकर जाना था। वहीं एक अन्य चालान के अनुसार छाई मिश्रित कोयला मुगमा की एक कम्पनी का है और उस चालान में 20 का नया नोट चिपका हुआ है। जानकारों की मानें तो चिपका हुआ 20 का नोट पासिंग कोड है। जिसे देख ट्रक को पास करा दिया जाता है।

          अब ऐसे में क्षेत्र में एक ही चर्चा है कि चालान के अनुसार दुगार्पुर से लोड कर छाई को बर्द्धमान जिलें के एक कम्पनी तक पहुंचना था तो ट्रक झारखंड के मैथन थाना क्षेत्र में कैसे पहुंचा। वहीं इस बाबत जब मैथन ओपी प्रभारी दुग्गन टोपनो से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी कागजातों की जांच की जा रही है। उनके अनुसार इस ट्रक में जला हुआ कोयला का छाई लोड है जिसे कानपुर जाना था। जबकि चालान में कहीं भी कानपुर नहीं लिखा है।

          • क्या है 20 का नोट लगे चालान का फंडा

          बताया जाता है कि बंगाल के कुख्यात कोयला तस्कर लाला के सिंडीकेट का वर्तमान में पासकोड है 20 का नोट। सूत्रों की मानें तो चालान में लगा 20 का नोट देख कर बंगाल से लेकर झारखंड, बिहार और यूपी तक इस सिंडिकेट से सांठ गांठ रखने वाले लोग पहचान लेते हैं कि उक्त माल किसका है। जिसे देख गाड़ी को कहीं भी पकड़ा नहीं जाता है और आसानी से तस्कर अपने माल को ठिकाने लगाते रहते हैं। वहीं जानकारों का मानना है कि गोरखधंधा का मुख्य सरगना अरुण मांझी उर्फ लाला को बंगाल, झारखंड, बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक कई बड़े बड़े राजनीतिज्ञ और पुलिस के वरीय पदाधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है। खाकी और खादी के इस संरक्षण से ही कोयला के अवैध कारोबार का यह सिंडिकेट फल फूल रहा है।

          • नहीं सुलझ पा रही है 20 के नोट लगे चालान की गुत्थी

          शनिवार की रात मैथन पुलिस द्वारा पकड़े गये छाई की आड़ में पोड़ा कोयला लदे ट्रक के ड्राइवर से मिले 20 के नोट चिपके चालान की गुत्थी सुलझती नहीं दिख रहा है। इस गुत्थी को सुलझाने में पुलिस के भी हाथ पांव फूल रहे हैं। वहीं इस बाबत जब निरसा एसडीपीओ से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पुलिस हिरासत में लिए गये ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की तो पता चला कि पश्चिम बंगाल में कोयले के अवैध कारोबार में 20 का नोट गाड़ी के पासकोड का काम करता है। जिसके लिए छोटे अवैध कारोबारियों के द्वारा अलग से बड़े मगरमच्छ को नजराना भी दिया जाता है। हालांकि निरसा डीएसपी ने यह भी कहा कि इस तरह का पासकोड बंगाल के अवैध कारोबारियों के बीच चलता है पर मैथन में ऐसा कोई मामला नहीं है। आगे चालान के अनुसार वाहन खाली होने के स्थान के संबंध में उन्होंने कहा कि वह एक एक्स्ट्रा पेपर है इसका ट्रक और उस पर लदे छाई से कोई लेनादेना नहीं है। बाकी की जानकारी मैथन ओपी प्रभारी से ले लें। वहीं जब मैथन ओपी प्रभारी से इस बाबत जानकारी मांगी गयी तो उन्होंने भी इससे अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि फिर से कागजातों की जांच करते हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          20 रूपये नोट चिपका अवैध कारोबार अवैध कोयला कारोबार जीटी रोड धनबाद पासकोड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          June 9, 2026

          हजारीबाग के स्वर्ण कारोबारी की बरही में गोली मारकर ह/त्या, केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए देर रात घर से निकले थे

          June 9, 2026

          देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,में चला ऑपरेशन वज्र, अपराधियों में मचा हड़कंप

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          हजारीबाग के स्वर्ण कारोबारी की बरही में गोली मारकर ह/त्या, केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए देर रात घर से निकले थे

          देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,में चला ऑपरेशन वज्र, अपराधियों में मचा हड़कंप

          बिहार MLC चुनाव 2026:एनडीए के सभी उम्मीदवार जीतेंगे, बोले संजय सरावगी

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.