Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 20:48
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Patna: सत्ता की ललक में लालू यादव पिछड़ों की विरोधी कांग्रेस की गोद में बैठ गए : अमित शाह
    Headline

    Patna: सत्ता की ललक में लालू यादव पिछड़ों की विरोधी कांग्रेस की गोद में बैठ गए : अमित शाह

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Patna:  भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को लालू यादव पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि लालू प्रसाद यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं लेकिन सत्ता की इतनी भी क्या ललक है कि पिछड़ों की विरोधी कांग्रेस की गोद में बैठ गए। बिहार का भला तेल पिलावन लठिया घुमावन से नहीं होगा। उसके लिए केंद्र की मोदी सरकार को मजबूत करें, जिसने बिहार के युवा को लाठी की जगह मोबाइल फोन थमाया है।

    अमित शाह गुरुवार को बिहार के सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) उम्मीदवार देवेश चंद्र ठाकुर से पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नरेन्द्र मोदी को देश का पहला प्रधानमंत्री बताया, जो अति पिछड़े वर्ग से आते हैं। आरक्षण को लेकर किए गए उनके कार्यों को भी अमित शाह ने गिनाया। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी को रामायण सर्किट से भी नरेन्द्र मोदी ही जोड़ेंगे।

    गृह मंत्री ने पीओके के मुद्दे पर सख्त तेवर दिखाए और कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर हमारा था। हमारा है और हमारा ही रहेगा। हम उसे हर हाल में लेकर रहेंगे। अमित शाह ने जदयू उम्मीदवारों को वोट देकर नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। सीतामढ़ी शहर स्थित गोयनका कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने फारूक अब्दुल्ला से लेकर राहुल गांधी और लालू यादव से लेकर उनके बेटे तक को निशाने पर लिया। अमित शाह ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला हम लोगों को डराने की कोशिश करते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है। हम किसी से डरने वाले नहीं बल्कि डराने वाले हैं।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने पीओके कभी नहीं मांगा । पाकिस्तान के एटम बम से राहुल बाबा डरते होंगे, फारूक अब्दुल्ला डरें, मैं नहीं डरता । गृह मंत्री ने इस दौरान कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का जो पीएम का वादा था, उसका भी जिक्र किया और कहा कि जब अनुच्छेद 370 हटाया गया तो उसमें भी लालू यादव ने विरोध किया था।

    लालू ने कहा था कि 370 हटाने पर कश्मीर में खून की नदियां बहेंगी लेकिन कश्मीर में अब कंकड़ मारने तक की किसी में हिम्मत नहीं है। लालू एंड कंपनी विकास नहीं कर सकती है। ये बिहार को लालटेन युग में धकेलना चाहते हैं लेकिन नरेन्द्र मोदी ने युवाओं के हाथ में लाठी के बजाय सस्ते डेटा के साथ स्मार्टफोन थमाया है। लालू यादव 25 साल तक सत्ता में रहे लेकिन किसी को कभी भारत रत्न नहीं दिलाया लेकिन नरेन्द्र मोदी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर बिहार को सम्मान दिया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    amit sah Congress Lalu Yadav
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026

    ईडी अधिकारियों पर दर्ज FIR की होगी सीबीआई जांच, झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    ईडी अधिकारियों पर दर्ज FIR की होगी सीबीआई जांच, झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.