Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 12:01
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Nawada: लोकसभा क्षेत्र में 40.2 प्रतिशत हुआ मतदान ,8 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में कैद
    Headline

    Nawada: लोकसभा क्षेत्र में 40.2 प्रतिशत हुआ मतदान ,8 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में कैद

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 19, 2024Updated:April 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Nawada: लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में शुक्रवार को  कड़ी सुरक्षा के बीच नवादा लोकसभा क्षेत्र के 1796 मतदान केद्रों पर मतदान संपन्न हो गया ।कौवाकोल के दनियाँ मतदान केंद्र पर मतदाताओं ने मतदान केंद्र बदल दिए जाने को लेकर वोट बहिष्कार किया था लेकिन काफी देर से चुनाव प्रेक्षक के आग्रह पर मात्र 20 प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुए। मतदाताओं की उदासीनता के कारण नवादा लोकसभा क्षेत्र में मात्र 40.2 प्रतिशत ही मतदान संपन्न कराया जा सका।

    नवादा, हिसुआ, गोविंदपुर, रजौली, वारसलीगंज तथा शेखपुरा जिले के बरबीघा विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर नवादा संसदीय क्षेत्र बनाया गया है, जिसमें 20 लाख 6लाख 124 मतदाताओं को अपना मताधिकार का प्रयोग करना था लेकिन 50% से कम मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया है, जिससे स्थिति गंभीर से दिख रही है।

    मतदान समाप्त होते ही चुनाव लड़ रहे 8 प्रत्याशियों का ईवीएम में कैद होकर रह गया है,जिसमें प्रमुख एनडीए प्रत्याशी विवेक ठाकुर ,महागठबंधन प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा, राष्ट्रीय जनता दल के बागी प्रत्याशी निर्दलीय विनोद यादव ,निर्दलीय प्रत्याशी गुंजन सिंह ,गनौरी पंडित सहित आठ शामिल है।

    मतदान केंद्र से लौट रहे कई मतदाताओं ने बताया कि उनका नाम पता नहीं चला,जिस कारण वे बिना वोट दिए घर लौट गये ।बीएलओ ने उन्हें पर्ची नहीं दी है । मतदाता संख्या की पर्ची नहीं दिए जाने के कारण भी भारी संख्या में मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग नहीं किया,जिसे एक बडी प्रशासनिक खामियां बताई जा रही।नवादा के जिलाधिकारी सहनिर्वाचीअधिकारी प्रशांत कुमार,एसपी कार्तिकेय शर्मा ने कई मतदान केद्रों का दौरा कर हालात का जायजा भी लिया जिले के उग्रवाद प्रभावित गोविन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के बकसोती पंचायत कोलजा गांव के बूथ संख्या 237 के मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया। चुनाव बहिष्कार की घोषणा से प्रशासन का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के अभियान को झटका लगा है।

    बूथ स्थानांतरण से आक्रोशित कौआकोल के दनियाँ गांव के महज 20 मतदाताओं ने ही अपना वोट डाले

    बूथ स्थानांतरण से आक्रोशित कौआकोल के दनियाँ गांव के महज 20 मतदाताओं ने ही अपना वोट डाले । जानकारी अनुसार नवादा संसदीय क्षेत्र के गोविंदपुर विधानसभा अंतर्गत कौआकोल प्रखण्ड के बूथ संख्या- 328 पर लोकसभा चुनाव को लेकर मात्र 20 मतदाताओं ने अपना वोट का प्रयोग किया। बताया जाता है कि यहाँ के मतदाताओं में मतदान केंद्र उनके गांव (प्राथमिक विद्यालय दनियाँ) से स्थानांतरित कर दूसरे गांव (उत्क्रमित मध्य विद्यालय पचम्बा) में कर दिए जाने से काफी नाराजगी थी,जिस कारण इस गांव के मतदाताओं ने अपनी नाराजगी का इजहार करते हुए वोट का बहिष्कार कर दिया था।

    दोपहर साढ़े तीन बजे तक एक भी मतदाताओं ने अपने वोट नहीं डाले। यहां तक कि इस मतदान केंद्र पर किसी भी राजनीतिक दल अथवा निर्दलीय प्रत्यशी का पोलिंग एजेंट (मतदान अभिकर्ता) तक नहीं पहुँच सका था, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन लोगों को लगातार प्रेरित करती रही। पीठासीन अधिकारी राज कुमार प्रसाद सिन्हा ने बताया कि बूथ संख्या-328 पर कुल 762 मतदाताओं में 391 पुरूष एवं 371 महिला है। साढ़े तीन बजे तक एक भी मतदाताओं ने अपना वोट नहीं डाले। आब्जर्वर के समझाने जाने पर या मतदान कर्मियों ने अपना कोरम पूरा करने के लिए वोट डालने की खानापूर्ति की।

    मतदान केंद्र पर तैनात सिपाही की एसएलआर व 20 गोली चोरी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, सिपाही निलंबित
    कड़ी सुरक्षा के बीच आरंभ हुये मतदान के बीच पकरीबरांवा थाना क्षेत्र के राजोबीघा गांव बूथ संख्या दांया भाग 234 पर तैनात सिपाही के एसएलआर व 20 कारतूस चोरी हो गई। मतदान केंद्र के करीब 200 मीटर की दूरी पर बारात ठहरी हुई थी। पोलिंग पार्टी के साथ पांच सुरक्षा बल गए थे, जिसमें एक उत्तम कुमार सिपाही, जिसकी रायफल व कारतूस रात को ही किसी ने चुरा ली। वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

    समस्तीपुर जिला बल के सिपाही उत्तम कुमार राउत जब सुबह उठा तो वो अपने रायफल को उक्त स्थान पर नहीं पाया। हथियार की किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर लिया गया है। पुलिस रायफल की खोजबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही किसी नतीजे तक पहुंचा जा सकता है। फिलहाल रायफल गायब होने की घटना के बाद प्रशासन ने सख्त फैसला लिया है और सिपाही को निलंबित कर दिया है। इस बावत पकरीबरांवा थाना कांड संख्या 179/24 दर्ज कर मामले की जांच आरंभ की है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Lok Sabha Elections Nawada parliamentary constituency vote
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.