Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 23:31
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Patna: बिहार बोर्ड दसवीं का रिजल्ट जारी, पूर्णिया के शिवांकर कुमार बने टॉपर
    Headline

    Patna: बिहार बोर्ड दसवीं का रिजल्ट जारी, पूर्णिया के शिवांकर कुमार बने टॉपर

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 31, 2024Updated:March 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Patna: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रविवार को समिति के सभागार में 10वीं का रिजल्ट जारी किया है। मैट्रिक की परीक्षा में इस बार 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट https:sebmatric.org एवं http://results.biharboardonline.com पर रिजल्ट देख सकते हैं।

    बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा में 16.94 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 13 लाख 79 हजार 542 परीक्षार्थी पास हुए हैं। परीक्षा में कुल 82.91 फीसदी छात्र-छात्रा सफल हुए हैं। 04 लाख 52 हजार 302 छात्र-छात्राएं फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। मैट्रिक की परीक्षा में टॉप टेन में 51 स्टूडेंट शामिल है। द्वितीय श्रेणी में कुल 5,24,965 अभ्यर्थी सफल हुए है। इसमें छात्रों की संख्या 2,52,121 और छात्राओं की संख्या 2,27,844 है। तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले 3,80,732 अभ्यर्थी हैं। इसमें छात्रों की संख्या 1,66,093 और छात्राओं की संख्या 2,14,639 है।

    पूर्णिया के शिवांकर को मिले 489 अंक

    मैट्रिक की परीक्षा में पूर्णिया के रहने वाले शिवांकर कुमार फर्स्ट टॉपर बने हैं। शिवांकर ने कुल 489 मार्क्स हासिल किए हैं। समस्तीपुर के रहने वाले आदर्श कुमार सेकंड टॉपर बने हैं। आदर्श कुमार को 488 अंक हासिल हुए हैं। जमुई स्थित सिमुलतला विद्यालय के स्टूडेंट आदित्य कुमार थर्ड टॉपर बने हैं। उन्हें 486 अंक हासिल हुए हैं। थर्ड टॉपर में कुल चार स्टूडेंट शामिल हैं।

    शिवंकर सेना में अधिकारी बनना चाहता है

    सीमित संसाधन के बीच पलकर ऊंची उड़ान भरने वाले शिवंकर ने यह बताया है कि हौसले बुलंद हों तो साधन कोई मायने नही रखता है। शिवंकर सेना में अधिकारी बनना चाहता है । दो दशक पहले पूर्णिया अराजकता और अपराध के लिए जाना जाता था लेकिन अब यह शिक्षा और चिकित्सा की नगरी में तब्दील हो चुका है और यही है नया पूर्णिया और बदलता पूर्णिया।शिवंकर ने साबित किया बदल गया है पूर्णिया।

    शिवांकर ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए रविवार को कहा कि मैंने मां की इच्छा को पूरा किया, क्योंकि मां ने मुझे कहा था बेटा अपनी बहन से ज्यादा नंबर लाना। उस वक्त मैंने सोचा था कि इतनी मेहनत करूंगा कि कम से कम बिहार के पांच टॉपर में एक अवश्य रहूं परंतु मुझे यह विश्वास नहीं था कि पूरे बिहार का मैं टॉपर बन जाऊंगा।

    पूरे बिहार में चर्चा का विषय बने शिवांकर को मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में 500 अंकों में 489 अंक मिले हैं। शिवांकर की मां और पिताजी ने काफी ग़रीबी में रहने के बावजूद अपने बच्चों को पढ़ाने की लालसा को कम नहीं किया। शिवांकर पूर्णिया के जिला स्कूल का छात्र है।मां कुमकुम देवी सिलाई कढ़ाई का काम करती है जबकि पिता संजय विश्वास प्राइवेट शिक्षक हैं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Bihar School Examination Board first topper matriculation exam result
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    March 14, 2026

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.