Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 23:02
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Deoghar: महाशिवरात्रि पर बाबा मंदिर में पारंपरिक और भव्य बारात निकलेगी, तैयारी जोर-शोर से शुरू
          Headline

          Deoghar: महाशिवरात्रि पर बाबा मंदिर में पारंपरिक और भव्य बारात निकलेगी, तैयारी जोर-शोर से शुरू

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 4, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Deoghar:  महाशिवरात्रि के अवसर पर आठ मार्च को बाबा मंदिर और शिव बारात समिति की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। जिला प्रशासन ने भी इस दिन भीड़ की संभावनाओं को देखते हुए तैयारी कर दी है। बाबा मंदिर में चली आ रही परंपरा के अनुसार ही कार्यक्रम किये जायेंगे। शिव बारात समिति की ओर से नगर स्टेडियम से भव्य बारात निकाली जायेगी, वहीं बाबा मंदिर में पारंपरिक बारात निकलेगी।

          महाशिवरात्रि की रात्रि की रात बाबा की शृंगार पूजा नहीं होगी। बाबा की चतुष्प्रहर पूजा के बाद जलार्पण शुरू हो जायेगा। जेल से आने वाला मुकुट बासुकिनाथ भेजा जायेगा। महाशिवरात्रि के दिन अहले सुबह तीन बजे पट खुलने के बाद पारंपरिक कांचा जल पूजा और सरदारी पूजा के बाद आम भक्तों के लिए कपाट खोल दिया जायेगा। जलार्पण रात के करीब साढ़े नौ बजे तक लगातार जारी रहेगा। इस दिन बाबा की शृंगार पूजा नहीं होगी। पौने दस बजे के करीब मंदिर के गर्भ को साफ कर पट बंद कर दिया जायेगा। उसके बाद बाबा मंदिर के प्रशासनिक भवन में मशाल जलाकर पारंपरिक बारात निकाली जायेगी। इस बारात में सरदार पंडा श्रीश्री गुलाब नंद ओझा की अगुवाई में चार प्रहर पूजा का सामान लेकर मंदिर के कर्मचारी उपचारक एवं आचार्य गुलाब पंडित निकास द्वार से गर्भगृह में प्रवेश करेंगे।

          शिवरात्रि पर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

          शिवरात्रि पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं। बाबा मंदिर सहित रूटलाइन व शिव बारात रूट में चप्पे-चप्पे पर पदाधिकारी सहित पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को सुलभ जलार्पण कराया जा सके। साथ ही भय मुक्त होकर लोग शाम में शिव बारात का आनंद उठा सकें। इसके लिए मुख्यालय से अतिरिक्त पदाधिकारी सहित पुलिस फोर्स की मांग भी की गयी है। शिवरात्रि के दौरान देशभर के विभिन्न प्रांतों से लोग बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने व शिव बरात में शामिल होने पहुंचते हैं। इस वजह से शहर में भारी भीड़ होती है। ऐसे में शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को सुगम जलार्पण व पूजा- अर्चना कराना पुलिस प्रशासन की एक बड़ी जिम्मेवारी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त संख्या में अतिरिक्त पदाधिकारी सहित पुलिस बलों की मांग मुख्यालय से की गयी है।

          जानकारी के अनुसार, इसके लिए जैप व आइआरबी की विभिन्न इकाइयों सहित राज्य के दूसरे अन्य जिलों के जिला बल, बीडीडीएस, एटीएस, क्यूआरटी, श्वान दस्ता, महिला लाठी बल के साथ लगभग दो हजार से अधिक पुलिस फोर्स की मांग की गयी है. इनके अलावा जिले के भी पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे। बाबा मंदिर समेत रूट लाइन व शिव बारात रूट में पर्याप्त ऑफिसर व पुलिस बल की तैनाती की जायेगी।

          200 पदाधिकारी सहित पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था लगाया जायेगा

          शिवरात्रि मेले में शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर हो। इसके लिए करीब 200 पदाधिकारी सहित पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था में लगाये जाने की योजना है। शहर में शिवरात्रि के दिन भारी वाहनों की इंट्री बंद रहेगी। इसके लिए कुछ चिह्नित मार्गों पर रूट डायवर्ट कर दिया जायेगा, ताकि शहर के बाहर से ही गाड़ियां चलती रहे। साथ ही बाहरी गाड़ियों के लिए शहर के बाहर बाघमारा अंतरराज्यीय बस अड्डे में अतिरिक्त पड़ाव बनाया जायेगा। यातायात पुलिस द्वारा शिव बारात रूट का भ्रमण कर योजना तैयार की जा रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Baba Dham Mahashivratri Shiva procession
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.