Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 08:02
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Dumka: स्पेनिस टूरिस्ट महिला से गैंग/रे/प मामले में गिरफ्तार तीन आरोपितों को पुलिस ने भेजा जेल
          Headline

          Dumka: स्पेनिस टूरिस्ट महिला से गैंग/रे/प मामले में गिरफ्तार तीन आरोपितों को पुलिस ने भेजा जेल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 3, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पीड़ित दंपति का न्यायालय में 164 का बयान दर्ज

          फरार चार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

          विदेशी दंपति से लूटी गई घड़ी, चांदी के विदेशी सिक्के एवं बांग्लादेश का डॉलर बरामद

          Dumka: स्पेन के विदेशी टूरिस्ट बाइक राइडर दंपति से मारपीट, लूट और महिला से गैंगरेप मामले में हंसडीहा पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में राजन मरांडी, प्रदीप किस्कू एवं सुखलाल हेम्ब्रम शामिल हैं। सभी की गिरफ्तारी एक ही घर से सोए अवस्था में हुई। हालांकि, पुलिस की पकड़ से अब भी चार अपराधी दूर हैं। सभी आरोपित शादीशुदा हैं।

          पुलिस ने मामले में थाना कांड संख्या 18/24 के तहत भादवी की धारा 395 एवं 376 डी के तहत आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी सार्थक शर्मा के न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार के नेतृत्व में न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी सार्थक शर्मा के समक्ष पीड़ित दम्पति का 164 का बयान दर्ज हुआ।

          इधर, हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट के कांजो गांव घटना स्थल पर स्पेशल ब्रांच, फॉरेंसिक टीम एवं सीआईडी की टीम जांच-पड़ताल कर रही है। न्यायालय में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विश्वनाथ भगत समेत अन्य न्यायाधीश के समक्ष अपराधियों का पहचान परेड हुआ। न्यायिक प्रक्रिया तेजी से पूरी हो रही है। फॉरेंसिक टीम ने सभी रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की है। दंपति के पति से न्यायालय परिसर में बने वर्चुअल प्लेटफार्म के माध्यम से ब्राजील एवं स्पेन की एम्बेसी से ऑनलाइन बात कराया गया।

          एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि एसआईटी की दो टीमें गठित की गई हैं। एक टीम अनुसंधान एवं दूसरी टीम गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। फरार आरोपितों को गिरफ्तार करने में पुलिस जल्द सफल होगी। अनुसंधान के दौरान विदेशी दंपति से लूटी गई घड़ी, चांदी के विदेशी सिक्के एवं बांग्लादेश का डॉलर घटनास्थल से बरामद हुए हैं।

          उल्लेखनीय है कि पीड़ित दम्पति बाइक से विश्व भ्रमण पर निकले हैं। महिला के पास ब्राजील और स्पेन की दोहरी नागरिकता है जबकि पुरुष स्पेनिश है। दोनों स्पेन के पासपोर्ट पर भारत आए हैं। बांग्लादेश से भारत में प्रवेश करने के बाद दुमका के रास्ते नेपाल जा रहे थे। शुक्रवार की शाम हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट में टेंट लगाकर रात्रि विश्राम करने लगे। इसी बीच सात बदमाशों ने टेंट में घुसकर पति को बांध दिया और महिला को टेंट से बाहर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपितों ने दंपति के साथ मारपीट की और विदेशी मुद्रा लूट लिया। शुक्रवार की देर रात गश्त पर निकली हंसडीहा थाना पुलिस ने उन्हें सड़क किनारे देखा और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          foreign tourists from spain gangrape Hansdiha Police ​
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.