Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 18 September 2026 || 13:33
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Begusarai: बिहार ने लंबे समय तक परिवारवाद का दंश झेला है: नरेन्द्र मोदी
          Headline

          Begusarai: बिहार ने लंबे समय तक परिवारवाद का दंश झेला है: नरेन्द्र मोदी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 2, 2024No Comments6 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          एक लाख 62 हजार करोड़ के विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास किया

          Begusarai:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के बेगूसराय में एक लाख 62 हजार करोड़ के विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास किया। उलाव हवाई अड्डे पर आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी एवं सांसद प्रो. राकेश सिन्हा भी उपस्थित थे।

          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बिहार में एनडीए की डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास का काम कर रही है। परिवारवाद और सामाजिक न्याय एक-दूसरे के विरोधी हैं। बिहार ने लंबे समय तक परिवारवाद का दंश झेला है। यह वही बिहार है जिसके पास भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की एक समृद्ध विरासत है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह समृद्ध विरासत आगे बढ़ रहा है। माता जयमंगला और नौलखा मंदिर में विराजमान देवी देवता को प्रणाम कर अपना संबोधन शुरू करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित बिहार संकल्प के साथ बेगूसराय आए हैं। बेगूसराय की यह धरती प्रतिभावान युवाओं की धरती है। इस धरती ने हमेशा किसान और मजदूर दोनों को मजबूत किया है। इस धरती का पुराना गौरव फिर लौट रहा है।

          आज यहां से बिहार सहित पूरे देश के लिए एक लाख 62 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ। पहले ऐसे कार्यक्रम दिल्ली के विज्ञान भवन में होते थे, लेकिन मोदी ने दिल्ली को बेगूसराय लाया। एक ही कार्यक्रम में इतना बड़ा निवेश दिखता है कि भारत का सामर्थ्य बढ़ रहा है। इससे नौजवानों को यहीं रोजगार और नौकरी का अवसर पूरा होगा। यह प्रोजेक्ट भारत को दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

          यह परियोजनाएं सुविधा और समृद्धि का रास्ता बनाएगा। नई ट्रेन की शुरुआत की गई है। देश, बच्चा-बच्चा और गांव-गांव कह रहा है कि अबकी बार एनडीए सरकार 400 के पार। 2014 में देश की सेवा का अवसर मिला। बिहार की समृद्धि से भारत सशक्त रहा है। बिहार विकसित होगा तो देश भी विकास करेगा। देश के खाद कारखाने के मशीन सड़ रहे थे, अब सभी फैक्ट्री से निकल रहा यूरिया भारत के आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।

          मोदी की गारंटी का मतलब है गारंटी पूरा होने की गारंटी। रिफाइनरी का क्षमता विस्तार हो रहा है, यह रिफायनरी बिहार में औद्योगिक विकास को ऊर्जा देगी। बीते दस साल में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के 65 हजार करोड़ से अधिक का प्रोजेक्ट बिहार को मिला है। कोने-कोने में गैस पाइपलाइन का नेटवर्क पहुंच रहा है। उद्योग लगाना आसान हो रहा है। यहां से शुरू किया गया केजी बेसिन विदेश से आयात काम करेगा।

          उन्होंने कहा कि वोट बैंक में फंसी सरकार क्या करती है, यह बिहार ने बहुत भोगा है। सड़क, रेल, बिजली, पानी सब की हालत बदतर थी। 2014 से पहले रेल के संसाधनों को कैसे लूटा गया, यह पूरा बिहार जानता है। आज पूरी दुनिया में भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की चर्चा है। स्टेशन एयरपोर्ट की तरह हो रहे हैं, बिहार विकास कर रहा है। बिहार को विकसित बनाने के लिए हमलोग मिल-जुलकर काम करते रहेंगे।

          राजद और कांग्रेस के लोग परिवारवाद एवं भ्रष्टाचार को सही ठहराने के लिए दलित पिछड़ों को ढाल बनाते हैं। यह समाज के साथ विश्वासघात है, क्या कारण है कि एक ही परिवार का सशक्तिकरण हुआ और शेष पीछे रह गए। युवाओं से नौकरी के नाम पर उनकी जमीन पर कब्जा किया गया। सच्चा सामाजिक न्याय टुष्टिकरण नहीं, संतुष्टीकरण से आता है। हम सभी को मुफ्त राशन, घर, नल, शौचालय, मुफ्त इलाज, किसान सम्मान की व्यवस्था कर रहे हैं और यही सच्चा सामाजिक न्याय है।

          दस वर्षों में मोदी की यह गारंटी दलितों और पिछड़ों को मिला है। नारी शक्ति को ताकत मिला है। एक करोड़ बहनों को लखपति बना चुके हैं। जिसमें बिहार की भी लाखों बहने हैं। हम तीन करोड़ बहनों को लखपति बनाने की गारंटी लेते हैं। पीएम सूरज घर मुफ्त बिजली योजना शुरू किया गया है, यह काफी फायदेमंद होगा। बिहार डबल इंजन के डबल प्रयास से विकसित होकर रहेगा, आज हम विकास का उत्सव मना रहे हैं।

          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास एवं लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी यहां आए हैं। आप लोग भी यहां पर लाखों की संख्या में उपस्थित हैं, यह बहुत खुशी की बात है। आज के इस कार्यक्रम के लिए मैं प्रधानमंत्री का अभिनंदन और स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री आगे भी बिहार आते रहेंगे ऐसा मुझे पूरा भरोसा है।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि हरदीप सिंह पुरी ने विस्तार से आप लोगों को परियोजनाओं के संबंध में बताया है। 14 योजनाओं का शिलान्यास और 36 योजनाओं का उद्घाटन किया जा रहा है, जिसकी लागत 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपये है। रेल परियोजनाओं के तहत चार ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिससे बिहार के विकास को गति मिलेगी। पशुपालकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। 27 हजार करोड़ रुपये की लागत से बिहार की कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है।

          हम बीच में इधर-उधर हो गए थे, अब कहीं इधर-उधर नहीं जाएंगे- नीतीश

          प्रधानमंत्री यहां पर आए हैं, यह कोई मामूली बात नहीं है। मुझे पूरा भरोसा है कि वे यहां पर आगे भी आते रहेंगे। आगामी चुनाव में एनडीए बड़ी संख्या में सीटें जीतेंगी। 400 से भी अधिक सीटों पर हमलोग चुनाव जीतेंगे। हम बीच में इधर-उधर हो गए थे, अब कहीं इधर-उधर नहीं जाएंगे। परमानेन्टली एनडीए में ही रहेंगे। यहां पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हैं, जिनके साथ हमलोग काम कर चुके हैं। एनडीए सरकार में अब और तीव्र गति से बिहार का विकास होगा। प्रधानमंत्री लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे हैं।

          भारत की विकास यात्रा में आज का दिन स्वर्णिम माना जाएगा-हरदीप सिंह

          केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में आज का दिन स्वर्णिम माना जाएगा। आज शुरू किए जा रहे प्रोजेक्ट विकास की राह में मिल के पत्थर साबित होंगे। मोदी पूरे देश को चमका रहे हैं। बिहार के श्रमिक पूरे देश को अपने लगन से बनाते हैं और बिहार के श्रमिकों को इससे काफी फायदा होगा। इससे पहले मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री का अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह से स्वागत किया।

          इस अवसर पर इंडियन ऑयल के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य, इंडियन ऑयल के निदेशक (रिफाईनरीज) शुक्ला मिस्त्री, निदेशक, बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश एवं बीपीसीएल, रेलवे, पशुपालन सहित अन्य विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

          double engine familism nda
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नवादा से अपहृत को पुलिस ने कोडरमा से किया बरामद, 80 लाख फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

          September 17, 2026

          पिता ने घोखे से अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, तलाक के विवाद में पुत्र पर जानलेवा हमला

          September 17, 2026

          निरसा में पुलिस-शूटर मुठभेड़, यूपी से निरसा पहुंचे थे 5 शूटर, 2 अपराधी गिरफ्तार, 2 फरार

          September 17, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवादा से अपहृत को पुलिस ने कोडरमा से किया बरामद, 80 लाख फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

          पिता ने घोखे से अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, तलाक के विवाद में पुत्र पर जानलेवा हमला

          निरसा में पुलिस-शूटर मुठभेड़, यूपी से निरसा पहुंचे थे 5 शूटर, 2 अपराधी गिरफ्तार, 2 फरार

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.