Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 26 June 2026 || 03:49
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Begusarai: सत्संग कार्यक्रम में गिरा हाईवोल्टेज बिजली का तार, दस झुलसे
          Headline

          Begusarai: सत्संग कार्यक्रम में गिरा हाईवोल्टेज बिजली का तार, दस झुलसे

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 22, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Begusarai:   सत्संग के दौरान बिजली के हाईटेंशन तार के टूटकर गिरने से तार की चपेट में आने से दस लोग झुलस गए हैं। इनमें अधिकांश महिलाएं शामिल हैं। इसमें सात को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया है।घटना मोहनपुर पंचायत के हेमनपुर गांव की है, जहां एक सत्संग कार्यक्रम के दौरान लोग हाई टेंशन तार की चपेट में आ गए है। अचानक हुए इस हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बताया जा रहा है कि मोहनपुर पंचायत के हेमनपुर गांव में छोटेलाल ठाकुर की पत्नी का वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम चल रहा था।

          यह सत्संग कार्यक्रम घर के सामने वाले दरवाजे पर हो रहा था। लोग शमियाना के नीचे प्लास्टिक के तिरपाल पर बैठकर कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। इस बीच अचानक तार टूटकर गिर गया तथा साउंड सिस्टम माइक में करंट आने लगा। जिससे तिरपाल में आग लग गया। जिससे काफी अफरातफरी मच गई।

          इस घटना में घायल लोगों को आनन फानन में इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। इसमें इलाज के बाद सात घायलों को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पांच का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वहीं, दो का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। घायलों में चंद्रभूषण चौधरी की पत्नी सुशीला देवी एवं पुत्री रानी कुमारी, निरंजन चौधरी की पत्नी रंजू देवी, घुलो महतो की पत्नी कलावती देवी, महेंद्र महतो की पत्नी अहिल्या देवी, विभा देवी, गायत्री देवी, सीता देवी, उमा देवी एवं विनोद कुमार शामिल हैं।

          सत्संग कार्यक्रम में बिजली का तार गिरने से हुए हादसे की गिरिराज सिंह ने जांच की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में कार्यक्रम छोड़कर घायलों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा कि घटना जांच का विषय। हादसा बिजली विभाग के गलती से और लापरवाही से हुआ है या और कोई कारण है। यह घटना चिंता का विषय है।

          उम्मीद करता हूं कि सभी जल्द स्वस्थ हो जाएं। दस लोगों का झुलस जाना बहुत बड़ी घटना है। किसी राज्य में गिने-चुने जगह पर ऐसी घटना होती है। बिजली विभाग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। 10 लोग घायल हुए, जिसमें दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर का कहना है कि सदर अस्पताल लाने के बाद दो को दूसरे जगह ले जाया गया है, दो बखरी पीएचसी में हैं, शेष सदर अस्पताल में हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Begusarai News Good accompaniment high tension wire women
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          आपातकाल की वर्षगांठ पर जेपी के आवास पहुंचे नड्डा, लोकतांत्रिक मूल्यों को बताया प्रेरणा

          June 25, 2026

          जमीन की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में भू- माफिया पंकज सिंह गिरफ्तार

          June 25, 2026

          हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2014 की आचार संहिता उल्लंघन प्राथमिकी रद्द

          June 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          आपातकाल की वर्षगांठ पर जेपी के आवास पहुंचे नड्डा, लोकतांत्रिक मूल्यों को बताया प्रेरणा

          जमीन की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में भू- माफिया पंकज सिंह गिरफ्तार

          हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2014 की आचार संहिता उल्लंघन प्राथमिकी रद्द

          मोतिहारी में इतिहास: तीन थर्ड जेंडर अभ्यर्थी पहनेंगे खाकी, पासिंग आउट परेड में गूंजी समावेशिता की मिसाल

          कोडरमा में हाथियों का आतंक, महिला को कुचलकर मार डाला; ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.