Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 13:15
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Araria: ट्रक के चपेट में आने से सात साल के बालक की मौत,आक्रोशितों ने किया सड़क जाम
          Headline

          Araria: ट्रक के चपेट में आने से सात साल के बालक की मौत,आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 16, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Araria: अररिया फारबिसगंज के मध्य फोरलेन सड़क पर डोरिया बरदाहा लाइन चौक के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक  की चपेट मे आने से एक सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृत बालक  की पहचान बोकड़ा पंचायत के डोरिया सोनापुर वार्ड सात निवासी मो. शाहजाद का पुत्र मोहतरम ऊर्फ बौका के रुप में की गई है।

          घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उक्त बालक चौक से मछली खरीद कर घर की ओर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था कि इसी बीच अररिया की और से तेज रफ्तार ट्रक संख्या यूपी 51 बी टी 4251 के चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रक बंगाल के कुच बिहार से खीरा लोड कर दिल्ली जा रही थी। घटना के बाद खदेड़ कर ग्रामीणों ने डीसीएम ट्रक एवं उसके चालक उत्तरप्रदेश के बस्ती जिला थाना दुबौलिया नचना गुलेरी बुजुर्ग निवासी सूरज दुबे को पकड़ कर सिमराहा पुलिस के हवाले किया। ग्रामीणों ने बताया मृत बालक अपने चार भाईयों में सबसे बड़ा था। उनके पिता मजदूरी कर अपना भरण पोषण करते है।

          घटना के बाद सैकड़ों की भीड़ सड़क पर जमा हो गई। अक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रशिक्षु डीएसपी संजय कुमार एवं माधुरी कुमारी, फारबिसगंज के एसएचओ राघवेंद्र कुमार सिंह, सिमराहा थानाध्यक्ष रूबी कुमारी सदलबल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी के साथ डोरिया सोनापुर के मुखिया प्रतिनिधि मो.मोइन सरपंच प्रतिनिधि तनवीर आजाद आदि प्रबुद्ध ग्रामीणों के समझाने बुझाने के बाद  अक्रोशित लोग व स्वजन शांत हुए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हेतू अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया। जाम लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक लगा रहा। इस दौरान सड़क के दोनों किनारे वाहनों का लंबा काफिला लगा रहा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Araria News road accident road jam truck
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          April 23, 2026

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.