Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 20:06
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Hazaribagh:  छापेमारी के बाद ईडी ने कोयला व्यवसायी इजहार अंसारी को किया गिरफ्तार
          Headline

          Hazaribagh:  छापेमारी के बाद ईडी ने कोयला व्यवसायी इजहार अंसारी को किया गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 16, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Hazaribagh:  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनरेगा घोटाले में गिरफ्तार पूर्व आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के करीबी हजारीबाग के कोयला व्यवसायी इजहार अंसारी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी की टीम मंगलवार की सुबह इजहार अंसारी के मिल्लत कॉलोनी स्थित घर और कुजू ओपी क्षेत्र स्थित कोयला प्लांट में पहुंचकर छापेमारी की थी।

          छापेमारी के बाद ईडी की टीम ने देर शाम इजहार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके ठिकानों से 13 लाख रुपये नकदी के अलावा विभिन्न शेल कंपनियों और काले धन के निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं, जिसका ईडी सत्यापन कर रही है। ईडी ने जहां छापेमारी की है, उनमें हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र के मिल्लत कालोनी स्थित आवास, रामगढ़ के कुजू ओपी क्षेत्र में इजहार की फैक्टरी और एक अन्य ठिकाना शामिल हैं। इजहार पर तत्कालीन खान एवं भूतत्व विभाग की सचिव पूजा सिंघल के सहयोग से अवैध तरीके से कोयले का आवंटन लेकर करोड़ों रुपये की काली कमाई का आरोप है।

          इससे पहले तीन मार्च, 2023 को भी ईडी ने इजहार अंसारी के घर पर छापेमारी की थी। छापेमारी सुबह से शुरू हुई थी जो देर रात तक चली थी। इस दौरान ईडी ने इजहार के ठिकाने से तीन करोड़ से ज्यादा नकदी बरामद किये थे। ईडी की छानबीन में यह खुलासा हुआ है कि कोयला कारोबारी इजहार अंसारी ने तत्कालीन खान एवं भूतत्व विभाग की सचिव पूजा सिंघल की मदद से कोयले के धंधे में खूब कमाई की। अवैध कमाई का हिस्सा उसने पूजा सिंघल तक उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार की मदद से पहुंचाया।

          मनरेगा घोटाले में वर्ष 2022 में पूजा सिंघल के चार्टर्ड अकाउंटेंट के पास से ईडी ने 19.76 करोड़ रुपये बरामद किए थे। इसके बाद ईडी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट से लंबी पूछताछ की थी, जिसमें यह खुलासा हुआ था कि पूजा सिंघल तक कोयले के अवैध खनन का पैसा भी पहुंचता था। इसमें इजहार अंसारी कोयले के धंधे में सर्वाधिक धन पूजा सिंघल तक पहुंचाता था।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Arrested coal businessman Enforcement Directorate Hazaribagh News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          June 10, 2026

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          June 10, 2026

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          June 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत दो गिरफ्तार

          भागलपुर बाइपास पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.