Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 05:29
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: मुख्यमंत्री ने सरकार के चार साल पूरे होने पर दी योजनाओं की सौगात, बांटी नियुक्ति पत्र और परिसंपत्तियां
          Headline

          Ranchi: मुख्यमंत्री ने सरकार के चार साल पूरे होने पर दी योजनाओं की सौगात, बांटी नियुक्ति पत्र और परिसंपत्तियां

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 29, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  मुख्यमंत्री हेमंत सरकार के चार साल पूरे होने पर शुक्रवार को रांची में मोरहाबादी मैदान में राजकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने समारोह में राज्य वासियों को कई सौगातें दी। इनमें कई योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण और युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलना शामिल है, जो इस राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।   मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में चार साल की उपलब्धियां गिनायी। उन्होंने कहा कि अब आदिवासी परिवार के लोगों को 60 वर्ष पर नहीं, बल्कि 50 साल की उम्र में ही वृद्धा पेंशन मिलेगी। इस पर सरकार जल्द घोषणा करेगी।

          सोरेन ने कहा कि नवजात झारखंड का जब 2000 में जन्म हुआ तो इसे मजबूत करने के बजाय इसे लूट लिया गया। उस वक्त हम सहानुभूति के अलावा कुछ नहीं दे सके। झारखंड तो अलग हुआ लेकिन उसे वो सब नहीं मिल सका, जिससे झारखंड का विकास हो सके। हम जब सरकार में आए तो इसकी स्थिति काफी भयावह थी। यहां पलायन अपने शीर्ष पर था। कोरोना में तो आपने देखा ही लाखों मजदूर बाहर फंसे थे, सबको हमने बचाया। आपदा में भी हमने एक को भी भूख से मरने नहीं दिया और इन लोगों ने आम मौके पर ही भुखमरी की स्थिति में ला दिया था।स मौके पर शिबू सोरेन, सांसद महुआ माजी, कल्पना सोरेन, कांग्रेस के राजेश ठाकुर समेत सभी मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।

          323 योजनाओं की रखी गई नींव, 3698.32 करोड़ रुपये होंगे खर्च

          राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने 323 योजनाओं की नींव रखी। इन योजनाओं पर 3698.32 करोड़ रुपये होंगे खर्च होंगे। इनमें कृषि विभाग की दो, खाद्य आपूर्ति विभाग की 2, परिवहन विभाग की एक, स्वास्थ्य विभाग की 23, कल्याण विभाग की सात, जल संसाधन विभाग की 3, नगर विकास एवं आवास विभाग की आठ, ग्रामीण विकास विभाग की एक, आरईओ की 211, पाक निर्माण विभाग की 58 और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की सात योजनाएं हैं।

          इनके अलावा रिम्स रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, लातेहार, देवघर, साहिबगंज, दुमका और गढ़वा में क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पताल, रांची, पलामू और देवघर में धनवंतरी आयुष अस्पताल, धुर्वा में चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क, गढ़वा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, लातेहार में कोल्ड स्टोरेज, रांची के सोनाहातु में स्वर्णरेखा नदी पर उच्च स्तरीय पुल, लातेहार सरायकेला और पलामू स्थित एकलव्य विद्यालय में मल्टीपर्पज ऑडिटोरियम जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास हुआ।

          20 योजनाओं का हुआ लोकार्पण

          सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने 849.37 करोड़ रुपए की लागत वाली 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की तीन, स्वास्थ्य, जल संसाधन, पर्यटन और श्रम विभाग की एक-एक, पथ निर्माण विभाग की छह, आरईओ की चार और नगर विकास एवं आवास विभाग की तीन योजनाएं हैं। इनमें जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन हुआ, उसमें रांची स्मार्ट सिटी के एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के तहत इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कार्य और खूंटी के कर्रा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं।

          नियुक्ति पत्र और परिसंपत्तियों का वितरण

          मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग में नव चयनित 307 मेडिकल अफसर और कर्मियों एवं शिक्षा विभाग में पीजीटी टीचर तथा लैब असिस्टेंट के लिए चयनित 662 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही विभिन्न विभागों की के कलमकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          four years gift of plans Government Hemant Soren Ranchi News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          April 23, 2026

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.