Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 28 October 2026 || 11:20
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक की उच्च स्तरीय जांच कराए राज्य सरकार : बाबूलाल मरांडी
          Headline

          Ranchi: प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक की उच्च स्तरीय जांच कराए राज्य सरकार : बाबूलाल मरांडी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 16, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi:  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची में बीते बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की जांच की मांग की है। बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री की गाड़ी के ठीक सामने किसी व्यक्ति का आ जाना सुरक्षा की भारी चूक है। हमारा देश पहले भी कई बड़े हादसे देख चुका है। ऐसे भी यह चूक नजरंदाज के योग्य बिलकुल भी नहीं है।

          अमर बाउरी ने प्रधानमंत्री के काफिले के सामने एक महिला के आने की घटना पर रोष जाहिर किया है। इस पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने इसे हादसा, संयोग या प्रयोग कहा है। साथ ही कहा कि राज्य सरकार ने इस बेहद गंभीर मामले पर “महिला मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थी” कहकर लीपा-पोती कर दी। बाउरी ने कहा कि राज्य सरकार महज खानापूर्ति ना कर उच्च स्तरीय कमेटी से मामले की जांच करवाए। साथ ही केंद्रीय जांच एजेंसी एनआइए भी इस मामले की जांच करे। उल्लेखनीय है कि रांची में 15 नवंबर को प्रधानमंत्री के कारकेड में एक महिला घुस गयी थी। इसके चलते कुछ समय के लिए काफिले को रोकना पड़ गया था। स्थानीय पुलिस ने उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ मानते छोड़ दिया था।

          प्रधानमंत्री के काफिले में घुसने वाली महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज

          प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारकेड में प्रवेश करने वाली महिला के खिलाफ गुरुवार को एफआईआर दर्ज की गई। इसको लेकर एसपीजी ने रांची पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद प्रधानमंत्री की ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर विनोद पासवान ने रांची के कोतवाली थाना में महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

          प्रधानमंत्री का काफिला बुधवार की सुबह करीब नौ बजे राजभवन से निकलकर रांची एसएसपी आवास से होकर रेडियम रोड से गुजर रहा था। इस बीच गार्डन फ्रेश नाम की दुकान के ठीक सामने महिला संगीता झा सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए पीएम की लैंड क्रूजर कार के सामने आ गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में महिला को कारकेड के सामने से हटाया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपीजी ने रांची पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी।

          इस मामले में कार्रवाई करते हुए बुधवार रात ही मौके पर तैनात एक एएसआई अबु जफर, एक हवलदार छोटेलाल टुडू और एक सिपाही रंजन कुमार को रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने निलंबित कर दिया। महिला को हिरासत में लेने के बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की गई है। उसके बैकग्राउंड के बारे में भी रांची पुलिस ने पूरी जानकारी इकट्ठा की। बताया जाता है कि महिला पति से परेशान थी। वह प्रधानमंत्री से मुलाकात करने दिल्ली भी गई थी। बुधवार को जब उसे जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री रेडियम रोड से होकर गुजरने वाले हैं तब वो दौड़ कर उनके काफिले में घुस गई।

          mistake Prime Minister Ranchi News Security Woman
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          October 27, 2026

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV ने खोला पूरा राज….

          October 27, 2026

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          October 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV ने खोला पूरा राज….

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          नशे की गिरफ्त में आई नई पीढ़ी तो बर्बाद हो जाएगा बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

          सहरसा में 72 हजार रुपये घूस लेते आवास सहायक को निगरानी ने किया गिरफ्तार,प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त के लिए मांग रहा था रिश्वत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.