Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 08:17
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश की अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दायर, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा
          Headline

          Patna: बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश की अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दायर, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 8, 2023Updated:November 8, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna:  बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में बुधवार को परिवाद दायर हुआ। मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में परिवाद दर्ज कराया गया है। अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने कोर्ट में परिवाद दायर कराया है। कोर्ट 25 नवम्बर को मामले की सुनवाई करेगा।

          परिवाद संख्या-4147/2023 में यह आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री ने एक संवैधानिक पद पर रहते हुए जिस तरीके से अमर्यादित टिप्पणी की उससे महिलाओं और लड़कियों को शर्मसार एवं लज्जा भंग किया है, जो पूरी तरह से गलत है। कोर्ट ने परिवार को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। इस मामले पर आगामी 25 नवम्बर को सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई है।

          उल्लेखनीय है कि बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में जातीय गणना पर चर्चा के दौरान महिला और पुरुष के संबंधों के लेकर ऐसी बात कह दी कि सदन के भीतर बैठी महिला विधायक शर्मसार हो गईं।

          अभद्र टिप्पणी के लिए सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री से स्वेच्छा से इस्तीफा देने की मांग की

          मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से मंगलवार को सदन में दिये गये अभद्र बयान पर पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने उनसे इस्तीफा की मांग की है। बुधवार को बयान जारी कर उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले नीतीश कुमार को बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए और स्वेच्छा से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

          उन्होंने कहा कि अब “अगर,मगर ” लगाकर सफाई देने से काम नहीं चलेगा। उनके शब्दों से बिहार शर्मसार हुआ।मोदी ने कहा कि वे 18 साल से मुख्यमंत्री हैं और अब वाणी-विचार पर उनका नियंत्रण शिथिल पड़ गया है। पहले भी वे महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान का बचाव करने वाले तेजस्वी यादव बतायें कि क्या उनके माता-पिता अपनी बेटियों और नाती-नातिन के साथ बैठकर नीतीश कुमार का “सेक्स एजुकेशन “वीडियो सुन सकते हैं?

          सुशील मोदी ने कहा कि विधानमंडल का गरिमापूर्ण मंच न यौन-शिक्षा के लिए है, न मुख्यमंत्री इसके एक्सपर्ट हो सकते हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान से आहत और अपमानित महिलाएँ अगले चुनाव में इसकी सजा सुनाएँगी, माफ नहीं करेंगी।

          अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

          सहरसा: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में जिला मंत्री रिंकी देवी के नेतृत्व मे शहर के शंकर चौक पर बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।मुख्यमंत्री द्वारा बेहद शर्मनाक और महिलाओं के प्रति घृणित सोच के खिलाफ में महिला मोर्चा व भाजपा सदस्यों ने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

          पुतला दहन कार्यक्रम के दौरन भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का इंटेंशन शुरू से खराब रहता है।किसी को भी कहीं भी अरे तरे कर देते हैं।कहा जाता है संगत से गुण होत है, संगत से गुण जाय।इनके डिप्टी सीएम नौवीं फेल हैं। मुख्यमंत्री तो इंजीनियर रहे हैं। इनकी भाषा अच्छी थी लेकिन इन लोगों के साथ रहते-रहते उनकी भी आदत वैसी ही हो गई है।

          भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी संजीव भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पर उम्र हावी हो गई है और ऐसा लगता है कि उन्होंने मर्यादा खो दी है। नीतीश कुमार ने बिहार की 6.5 करोड़ महिलाओं को शर्मसार किया है। मैं उनसे हाथ जोड़कर अनुरोध करता हूं कि कोई भी बात बोलने से पहले उन्हें इसका ध्यान रखना चाहिए कि वे क्या बोल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह पहली बार नहीं है जब सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री का व्यवहार अविवेकपूर्ण रहा है। मुझे लगता है कि बिहार में मां-बहनें अब नीतीश कुमार की सभा में जाने से कतराएंगीं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Chief Minister Nitish Kumar complaint letter indecent comment
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.