Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 06:27
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Dumka: मयूराक्षी नदी पर पुल से इलाके के बहुआयामी विकास का खुलेगा रास्ता रास्ता : हेमंत सोरेन
          Headline

          Dumka: मयूराक्षी नदी पर पुल से इलाके के बहुआयामी विकास का खुलेगा रास्ता रास्ता : हेमंत सोरेन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 30, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          मुख्यमंत्री ने दुमका में मयूराक्षी नदी पर नवनिर्मित राज्य के सबसे लंबे पुल का किया उद्घाटन

          23 सड़क परियोजनाओं की भी दी सौगात

          Dumka: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सड़क और पुल विकास की अहम कड़ी होती है। इससे बहुआयामी विकास का रास्ता खुलता है। कनेक्टिविटी जितनी बेहतर होगी, उतना ही फायदा उस इलाके के रहनेवालों को होता है। मुख्यमंत्री सोमवार को दुमका जिले के कुमड़ाबाद में मयूराक्षी नदी पर नवनिर्मित राज्य के सबसे लंबे पुल के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 3 अरब 91 करोड़ 41 लाख 83 हजार 896 रुपये की लागत से 11 सड़कों का उद्घाटन और 1 अरब 43 करोड़ 26 लाख 5 हजार 500 रुपये की लागत से 12 सड़कों का शिलान्यास किया।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि मयूराक्षी नदी पर बने इस पुल से विकास को एक नयी दिशा मिलेगी। इससे आवागमन सुलभ और आसान हो जायेगा। कई गांव का दुमका जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क होगा। लोगों को आने-जाने में समय की बचत होगी। शिक्षा, रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इलाके का सामाजिक- आर्थिक उत्थान होगा और पर्यटन के लिहाज से मील का पत्थर साबित होगा।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को उनका हक और अधिकार पूरे मान-सम्मान के साथ देने के लिए सरकार संकल्पित है। इस कड़ी में एक बार फिर आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का तीसरा चरण शुरू होने जा रहा है। अधिकारी आपके दरवाजे पर आयेंगे, पंचायत में शिविर लगेंगे। यहां आपकी समस्याओं का समाधान भी होगा और सरकार की योजनाओं का लाभ भी दिया जायेगा। समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

          कोई बुजुर्ग, विधवा, और दिव्यांग बिना पेंशन के नहीं रहेगा

          मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी गरीबों और जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए सरकार वचनबद्ध है। इसी कड़ी में सरकार में यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लागू किया है। इस योजना के तहत सभी बुजुर्ग, विधवा, परित्यक्ता और दिव्यांगों को पेंशन दिया रहा है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिये गये हैं कि कोई भी योग्य पात्र इस योजना से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोई परिवार बेघर नहीं रहेगा। सभी बेघरों के अपने आशियाना का सपना पूरा होगा। इसके लिये अबुआ आवास योजना की शुरुआत हो रही है। इस योजना के तहत आठ लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जायेगा।

          रोजगार और स्वरोजगार पर विशेष फोकस

          मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इस कड़ी में सरकारी विभागों के खाली पदों पर बड़े पैमाने पर नियुक्तियां हो रही है तो रोजगार मेला के जरिये हजारों युवाओं को निजी कंपनियों और संस्थानों में जॉब दिलाने का काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं, जो भी व्यक्ति स्वरोजगार करना चाहता है उसे मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से सरकार मदद कर रही है।

          अपने अमर वीर शहीदों और आंदोलनकारियों के योगदान को नहीं भूल सकते

          मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने अमर वीर- शहीदों और झारखंड आंदोलनकारियों को कभी भूल नहीं सकते हैं। उनका योगदान हमेशा याद किया जायेगा। हम उनका सम्मान करते आये हैं और करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि यहां की जनता मयूराक्षी नदी पर नवनिर्मित पुल का नामकरण दिशोम गुरु शिबू सोरेन सेतु करने की पक्षधर है। ऐसे में मयूराक्षी नदी पुल का नामकरण दिशोम गुरु शिबू सोरेन सेतु करने की सरकारी प्रक्रिया जल्द पूरी की जायेगी। इस अवसर पर कृषि मंत्री बादल, सांसद विजय हांसदा, विधायक नलिन सोरेन और सीता सोरेन, जिला परिषद अध्यक्षा जॉयस बेसरा, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, पथ निर्माण सचिव सुनील कुमार, प्रमंडलीय आयुक्त लालचंद दादेल, पुलिस उपमहानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल और जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bridge Dumka News Inauguration Mayurakshi River
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.