देवघर।
साइबर थाना पुलिस ने सोमवार को 18 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 43 मोबाईल, 54 सिम, 32 पासबुक, 14 एटीएम, 5 चेकबुक, एक-एक मोटरसाईकिल व चार पहिया वाहन के अलावा 96 हजार रूपए नगद बरामद की गई है। एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पथरड़ा ओपी अंतर्गत डुमरिया गांव से 8 व सारठ एवं मलमला गांव से 10 अपराधी गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार अपराधियों में शेखर मंडल, वरूण मंडल, नीतेश मंडल, वासुदेव कुमार, रमाकांत कुमार, बमभोला, राकेश मंडल, सागर मंडल, धनंजय मंडल, रंजीत दास, संजय महरा, शेखर दास, श्यामसुंदर दास, सुनिल दास, विकास महरा, देवव्रत महरा, अमित दास, पंकज दास शामिल है।

