Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 01:53
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Begusarai: नहाय-खाय के साथ गुरुवार से शुरू होगा जीवित्पुत्रिका व्रत, शनिवार को होगा पारण
          Headline

          Begusarai: नहाय-खाय के साथ गुरुवार से शुरू होगा जीवित्पुत्रिका व्रत, शनिवार को होगा पारण

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 4, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Begusarai:  सनातन हिंदू धर्म में कई प्रकार के व्रत-त्योहार सालों भर मनाए जाने का विधान है। जिसमें पति, पुत्र, धन-धान्य, सौभाग्य और सुख समृद्धि की कामना की जाती है। इन्हीं त्योहारों में से एक है आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाने वाला जीवित्पुत्रिका व्रत (जिउतिया)। सप्तमी तिथि को नहाय-खाय के साथ इस व्रत का शुभ काल शुरू होता है और अष्टमी तिथि को महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं। इस बार महिलाओं को इस व्रत में कठिन परीक्षा देनी होगी। 30 घंटा से अधिक समय तक उन्हें निराहार रहना होगा। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र गढ़पुरा के संस्थापक पंडित आशुतोष झा ने बताया कि सप्तमी में नहाय-खाय के बाद प्रदोष काल में अष्टमी प्रवेश से जिउतिया व्रत शुरू होता है।

          उन्होंने बताया कि गुरुवार पांच अक्टूबर को सुबह 9:08 बजे तक षष्टी तिथि उसके बाद शुक्रवार को सुबह 9:35 बजे तक सप्तमी तिथि रहेगा। पांच अक्टूबर गुरुवार को व्रती नहाय-खाय करेगी तथा शुक्रवार को अहले सुबह 4:28 बजे तक ओठघन होगा। शुक्रवार की सुबह से उपवास शुरू हो जाएगा। शनिवार को अष्टमी तिथि सुबह 10:32 बजे तक रहेगा। उसके बाद 10:33 में नवमी तिथि का प्रवेश होने के साथ ही जिउतिया का पारण शुरु होगा।

          उन्होंने बताया कि जीवित्पुत्रिका व्रत मां द्वारा अपनी संतान की लंंबी आयु, स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, संतान प्राप्ति की कामना के साथ किया जाता है। कहा जाता है कि महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने अपने पुण्य कर्मों को अर्जित करके उत्तरा के गर्भ में पल रहे शिशु को जीवनदान दिया था। इसलिए यह व्रत संतान की रक्षा की कामना के लिए किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत के फलस्वरुप भगवान श्रीकृष्ण संतान की रक्षा करते हैं।

          इसमें गेहूं के आटे की रोटी खाने की बजाए मडुआ के आटे की रोटियां खाती हैं। नोनी का साग खाने की भी परंपरा है। जिसमें नोनी के साग में कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होता है और व्रती के शरीर को पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है। सनातन धर्म में पूजा-पाठ में मांसाहार का सेवन वर्जित माना गया है। लेकिन इस व्रत की शुरुआत बिहार में कई जगहों पर मछली खाकर की जाती है। इसके बाद शुभता का प्रतीक पान खाकर महिलाएं निर्जला व्रत शुरू कर देती है।

          कथाओं के अनुसार एक विशाल पाकड़ के पेड़ पर एक चील रहती थी। उसी पेड़ के नीचे एक सियारिन भी रहती थी। दोनों पक्की सहेलियां थी, दोनों ने कुछ महिलाओं को देखकर जितिया व्रत करने का संकल्प लिया और भगवान जीमूत वाहन की पूजा और व्रत करने का प्रण ले लिया। लेकिन जिस दिन दोनों को व्रत रखना था, उसी दिन शहर के एक बड़े व्यापारी की मृत्यु हो गई और उसके दाह संस्कार में सियारिन को भूख लगने लगी थी।

          मुर्दा देखकर वह खुद को रोक नहीं सकी और उसका व्रत टूट गया। लेकिन चील ने संयम रखा और नियम और श्रद्धा से अगले दिन व्रत का पारण किया। अगले जन्म में दोनों सहेलियों ने भास्कर नमक ब्राह्मण परिवार में पुत्री के रूप में जन्म लिया। चील, बड़ी बहन बनी और सिया‍रन, छोटी बहन के रूप में जन्‍मीं। चील का नाम शीलवती रखा गया, शीलवती की शादी बुद्धिसेन के साथ हुई, जबकि सियारिन का नाम कपुरावती रखा गया और उसकी शादी उस नगर के राजा मलायकेतु से हुई।

          भगवान जीमूत वाहन के आशीर्वाद से शीलवती के सात बेटे हुए। लेकिन कपुरावती के सभी बच्चे जन्म लेते ही मर जाते थे। कुछ समय बाद शीलवती के सातों पुत्र बड़े हो गए और राजा के दरबार में काम करने लगे। कपुरावती के मन में इर्ष्या की भावना आ गई तो उन सभी का सर काट दिए तथा कपड़े से ढंककर शीलवती के पास भेज दिया। यह देख जीमूत वाहन ने सिरों को उसके धड़ से जोड़कर उन पर अमृत छिड़क दिया। उनमें जान आ गई, सातों युवक जिंदा होकर घर लौट आए। तभी से इस व्रत का विधान चल रहा है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          जीवित्पुत्रिका व्रत नहाय-खाय बेगूसराय न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.