Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 20:22
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: आजसू की यशोदा देवी होंगी डुमरी उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवार
          Headline

          Ranchi: आजसू की यशोदा देवी होंगी डुमरी उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 13, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में आजसू पार्टी की यशोदा देवी एनडीए उम्मीदवार होंगी। एनडीए की हुई बैठक में रविवार को आजसू की तरफ से यशोदा देवी के नाम पर मुहर लगी। पांच सितंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में एनडीए की बैठक हुई। भाजपा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी के साथ आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और पार्टी के अन्य नेताओं ने मंथन और चर्चा की। बैठक में भाजपा के नेता अमर बाउरी, लुईस मरांडी, अमित मंडल, जेपी भाई पटेल सहित प्रदेश और महानगर के पदाधिकारी मौजूद रहे जबकि आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो के अलावा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और लंबोदर महतो भी मौजूद रहे।

          आजसू पार्टी प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि यशोदा देवी 17 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगी। उन्होंने कहा कि आज झारखंड प्रदेश के भाजपा प्रभारी, संगठन मंत्री के अलावा अन्य भाजपा नेताओं तथा आजसू पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष तथा सांसद सीपी चौधरी के साथ डुमरी उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई। इसमें एनडीए कैंडिडेट और उसकी जीत के लिए अहम रणनीति पर चर्चा हुई। तय हुआ कि आजसू पार्टी की ओर से ही कैंडिडेट दिया जाएगा।

          देवशरण ने कहा कि भाजपा संग बैठक के बाद आजसू पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में डुमरी की पूर्व प्रमुख रही और 2019 के चुनाव में दूसरे स्थान पर रही यशोदा देवी को चुनावी मैदान में खड़ा किया जाएगा। 17 अगस्त को वे नामांकन करेंगी तो उस समय एनडीए के बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।इस मौके पर विधायक लंबोदर महतो, हुसैनाबाद के पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता समेत अन्य नेता भी मौजूद थे।

          उल्लेखनीय है कि साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में यशोदा देवी को 36,840 वोट मिले थे जबकि भाजपा उम्मीदवार के रूप में प्रदीप कुमार साहू 36,013 वोट मिले थे।

          यशोदा देवी प्रखंड प्रमुख से सक्रिय राजनीति

          यशोदा देवी के पति स्व दामोदर महतो अविभाजित बिहार में जदयू से जुड़े हुए थे। डुमरी से चुनाव भी लड़ चुके थे। झारखंड अलग राज्य बनने के बाद वे आजसू पार्टी से जुड़ गए थे। 2016-17 में उनके निधन के बाद इंटर पास यशोदा देवी ने डुमरी प्रमुख के तौर पर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 2019 में विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी ने उनकी दक्षता को देखते उन्हें टिकट दिया था। हालांकि, झामुमो के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो इस सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। अब उनके निधन के बाद उनकी पत्नी बेबी देवी को हेमंत सरकार में मंत्री बनाया गया है। उपचुनाव में उन्हें जीत हासिल करने को यशोदा देवी से चुनौती मिलेगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आजसू उम्मीदवार एनडीए डुमरी उप चुनाव यशेदा देवी रांची न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.