Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 16:18
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Bettiah: बीबी ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की कराई हत्या, पत्नी सहित दो गिरफ्तार
    Headline

    Bettiah: बीबी ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की कराई हत्या, पत्नी सहित दो गिरफ्तार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Bettiah:। जिले के शिकारपुर थाना स्थित मठिया गांव में एक महिला ने अपने कथित प्रेमी से मिलकर अपने ही पति की हत्या करा दी है।घटना सोमवार की देर रात्रि की है। मृतक की पहचान मठिया गांव निवासी विकास बारी के रूप में हुई है।हत्या के बाद मृतक की पत्नी के शोर गुल पर पहुँचे ग्रामीणों ने भाग रहे एक युवक को पकड़कर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। वही मृतक की पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    धराया युवक पकड़ी ढाला गांव निवासी शुभम कुमार है।वही गिरफ्तार महिला की पहचान मठिया गांव निवासी प्रीति देवी है। मंगलवार की सुबह सड़क जाम करने की सूचना पर पहुँचे शिकारपुर थाने के एसआई आशीष कुमार,एएसआई भीम प्रसाद समेत दो महिला व दो पुरूष जवानों को देख ग्रामीण भड़क उठे और सभी को एक फूस की झोपड़ी में बंदकर बंधक बना दिया गया। वे करीब तीन घन्टे तक बंधक बने रहे।बाद में कुछ लोगो की पहल पर उन्हें मुक्त कर दिया गया। पुलिस अधिकारी व जवान सुबह पांच बजे से आठ बजे तक बंधक बने रहे और ग्रामीणों ने बंधक बने मकान को घेर भी रखा था।

    गुस्साए ग्रामीणो ने लौरिया मुख्यपथ को मठिया चौक पर जाम भी कर दिया।इससे लगभग पांच घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया।सूचना पर एसडीएम धनंजय कुमार,एसडीपीओ कुंदन कुमार,सीओ राहुल कुमार,मुखिया अजित कुमार दुबे आदि ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर भारी मशक्कत के बाद सड़क जाम समाप्त कराया।इस दौरान अधिकारियों को ग्रामीणों के कोपभाजन का शिकार भी होना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की।जाम हटाने के लिए अधिकारियों को बार बार पीछे हटना पड़ा।किन्तु बाद में पुलिस अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को सफलता मिली और सड़क जाम हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया।

    एसडीपीओ ने बताया कि युवक की प्रेम प्रसंग में हत्या की गई है। उसके गर्दन समेत पूरे शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। पूछताछ में मृतक की पत्नी ने प्रेम प्रसंग की बात स्वीकार कर ली है। हालांकि उसने हत्या में शामिल होने से इंकार कर दिया है। घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। घटना में शामिल आरोपितों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

    बताया जाता है कि मृतक विकास बीते 12 जुलाई को ही मालद्वीप से घर लौटा था।सोमवार को पेट दर्द की शिकायत पर वह अपनी पत्नी व एक बच्चे को लेकर बेतिया गया था।लौटने के क्रम में खिरिया गांव के समीप उसकी पत्नी ने बाथरूम करने की बात कही। उसने जैसे ही अपनी बाइक रोकी,वैसे ही गन्ने के खेत से निकले तीन युवकों ने धारदार हथियार से उसे बाइक पर ही गोद डाला।चाकू गोदने के बाद उसकी पत्नी ने बाइक दुर्घटना हो जाने की बात कह शोर मचाने लगी। शोरगुल पर पहुँचे ग्रामीणों को समझते देर नही लगी की युवक की हत्या कर दी गई है।

    घटनास्थल से बाइक पर भाग रहे शिवम कुमार को उन्होंने खदेड़कर जयमंगलापुर गांव में पकड़ लिया।उसके बाद पुलिस को सूचना देकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।बाद में उसकी पत्नी को भी पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया। एसडीपीओ ने बताया कि घटना में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    गिरफ्तार पति पत्नी प्रेमी बेतिया न्यूज हत्या
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.