Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 April 2026 || 21:49
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Begusarai: नाबालिग की दुष्कर्म और हत्या मामले के आरोपी के घर की खुदाई शुरू
          Headline

          Begusarai: नाबालिग की दुष्कर्म और हत्या मामले के आरोपी के घर की खुदाई शुरू

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 30, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Begusarai:  बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा पंचायत-एक स्थित छोटेखुट गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में ग्रामीणों की शिकायत के बाद एसपी के निर्देश पर रविवार से आरोपी गुड्डू सिंह के घर की खुदाई शुरू कर दी गई है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा आरोपी के संबंध में तरह-तरह की बात बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी मानव तस्कर का कारोबार करता है। यहां विभिन्न जगहों से बच्चियां लाई जाती है लेकिन वह वापस नहीं लौटती, दो बार किसी तरह बच्ची जान बचाकर भाग भी चुकी है। इसलिए गुड्डू सिंह के घर की खुदाई करने से कई नर कंकाल बरामद होने की संभावना है।

          तेघड़ा डीएसपी डॉ. रविन्द्र मोहन प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद आरोपी के आवास की खुदाई की जा रही है। प्रशासन को आवास और आसपास जहां-जहां शंका हुई, वहां-वहां खुदाई की जा रही है। पहले बिल्डिंग के नीचे बेसमेंट में खुदाई की जा रही है। अभी किसी तरह का कोई अवशेष बरामद नहीं किया गया है।

          उल्लेखनीय है कि छोटखूंट गांव निवासी एक दस वर्षीय बच्ची 24 जुलाई को अपने पड़ोसी गुड्डू सिंह के यहां मेहंदी तोड़ने गई थी। लेकिन वहां से वह गायब हो गई, काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो लोगों ने गुड्डू सिंह पर शंका जाहिर किया। पुलिस इस मामले में मौन रही। 27 जुलाई को एसपी के जाने तथा परिजनों की आशंका पर पुनः जांच शुरू किया गया।

          उसके बाद घर के बेसमेंट में दस फीट नीचे गाड़ कर छुपाए गए उक्त बच्ची का शव बरामद किया गया। पुलिस ने हत्या करने एवं शव को छुपाने में सहयोग करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया। पॉलिथीन में लिपटे अर्धनग्न शव के चेहरे को जहां तेजाब से झुलसा दिया गया था, वही गला रस्सी से दबाया गया था। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश था तथा उसी दिन से पूरे कैंपस के खुदाई की मांग की जा रही थी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आरोपी खुदाई घर दुष्कर्म बेगूसराय न्यूज हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पटना के बिहटा में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर

          April 28, 2026

          नवादा में शादी समारोह में जयमाल के दौरान छेड़खानी से बवाल, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर

          April 28, 2026

          बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहे मां और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या,जमीन विवाद में रिश्तेदारों पर शक

          April 28, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पटना के बिहटा में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर

          नवादा में शादी समारोह में जयमाल के दौरान छेड़खानी से बवाल, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर

          बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहे मां और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या,जमीन विवाद में रिश्तेदारों पर शक

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.