Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 21 October 2026 || 19:00
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गैंगरेप की शिकार नाबालिग ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
          Headline

          गैंगरेप की शिकार नाबालिग ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 13, 2020Updated:October 13, 2020No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          उत्तर प्रदेश।

          उत्तर प्रदेश में हाथरस के बाद गैंग रेप का एक दूसरा मामला सामने आने से खलबली मच गई है। इस मामले की पीड़ित 14 साल की बच्ची ने घटना के 6ठें दिन घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मामला चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के सरैया चौकी स्थित एक गांव का है। लड़की की मौत के बाद पुलिस ने एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार उक्त नाबालिक बच्ची के साथ गत 8 अक्टूबर को तीन लोगों ने गैंगरेप किया था। पीड़ित बच्ची ने इसकी जानकारी घरवालों को दी थी। जिसके बाद उसके माता-पिता ने सरैया चौकी में शिकायत भी की थी। उस दौरान पुलिस ने बिना मामला दर्ज किए पीड़ित बच्ची के पिता को एक-दो दिनों में आरोपियों को पकड़ लेने व कार्रवाई किए जाने की बात कही थी। पुलिस ने पिता द्वारा दुष्कर्म की जानकारी दिए जाने के बाद भी बच्ची का मेडिकल कराना जरूरी नहीं समझा। इधर मंगलवार सुबह पीड़ित बच्ची के मां-बाप खेत में कार्य करने गए हुए थे। इसी दौरान घर में लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले में थाने के सीओ रजनी यादव ने बताया कि गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले में बच्ची के पिता का कहना है कि उसकी बेटी के साथ गैंगरेप हुआ है। जिसके कारण ही उसने खुदकुशी कर ली

          सोए अवस्था में बदमाशों ने लड़कियों पर फेंका तेजाब

          उधर गोंडा जिले में भी 3 दलित बहनों पर एसिड फेंके जाने की घटना सामने आई है। घटना सोमवार देर रात की है। जानकारी अनुसार तीनों सगी बहने घर में सोई हुई थी। घटना में बड़ी बहन का चेहरा झुलस गया जबकि दो बहनों पर एसिड के छींटे पड़े। वारदात को किसने अंजाम दिया इस संबंध में पता नहीं चल सका है। तीनों बहनों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। लड़की के पिता के अनुसार उसकी बड़ी बेटी की इसी माह 23 अक्टूबर को सगाई होने वाली थी। मामले में एसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि घटना परसपुर के पक्का कस्बे की है। बच्चियों पर केमिकल अटैक किया गया है। घटना की जांच को लेकर मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक विभाग की टीम को भेजा गया है। प्रथम दृष्टया कस्बे के लोगों द्वारा ही घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नवादा में मेला देखने जा रहे परिवार पर हमला,स्कॉर्पियो रोककर परिवार से मारपीट 5 घायल

          October 21, 2026

          बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान, आज थमेगा प्रचार,5.32 लाख मतदाता करेंगे 150 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

          October 21, 2026

          पति के दोस्त से था पत्नी का अवैध संबंध, इलाज के बहाने कीटनाशक इंजेक्शन देकर रास्ते से हटाया; दोनों गिरफ्तार

          October 21, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवादा में मेला देखने जा रहे परिवार पर हमला,स्कॉर्पियो रोककर परिवार से मारपीट 5 घायल

          बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान, आज थमेगा प्रचार,5.32 लाख मतदाता करेंगे 150 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

          पति के दोस्त से था पत्नी का अवैध संबंध, इलाज के बहाने कीटनाशक इंजेक्शन देकर रास्ते से हटाया; दोनों गिरफ्तार

          तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी, गरीबी और अपराध को बताया बिहार का दशानन, बोले- खत्म करना होगा कुशासन

          भोजपुर में 45 लाख की विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार,ट्रक के गुप्त तहखाने से मिली 3,544 लीटर शराब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.