Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 23:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Araria: सगा भतीजा निकाला मुशर्रत बानो हत्याकांड का आरोपी, गिरफ्तार
          Headline

          Araria: सगा भतीजा निकाला मुशर्रत बानो हत्याकांड का आरोपी, गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 6, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Araria:  अररिया पुलिस ने कुआड़ी बाजार में 27 मई की रात घर में अकेली महिला मुशर्रत बानो की जघन्य तरीके से की गई हत्याकांड मामले का खुलासा कर लिया है।हत्यारा कोई और नहीं बल्कि सगा भतीजा निकला।जिसने केवल मां को चाची के द्वारा अपशब्द कहने पर तेज धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया गया जब मुशर्रत के पति मो.शमसाद आलम अपने बच्चों को लेकर रात के आठ बजे चाउमीन खिलाने के लिए बाजार गया हुआ था।पुलिस ने आरोपी भतीजा मो.हुसैन आलम को पश्चिम बंगाल के कूचविहार से गिरफ्तार किया।

          घटना के बाद से वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल का पोखरा चला जाता है और फिर नक्सलबाड़ी होते हुए कूचविहार पहुंच जाता है।तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लेते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस को जब कूचविहार थाना पुलिस के जिम्मे में हुसैन के होने की जानकारी मिली तो पहुंचकर गिरफ्तार किया।

          मामले में अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि घटना को लेकर हसन आलम,जावेद आलम और हुसैन आलम के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।अनुसंधान के क्रम में 28 मई को ही हसन आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।हुसैन आलम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अपने सोर्स के साथ लगातार वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा ले रही थी।इसी क्रम में पश्चिमबंगाल के कूचविहार में उनके मोबाइल का लोकेशन मिला,जिसके बाद जा करी मिली कि वह कूचविहार थाना पुलिस के गिरफ्त में है और मारपीट मामले में छूटने वाला है।जिसके बाद कुआड़ी ओपी अध्यक्ष सहित पुलिस की टीम को कूचविहार भेजा गया और वहां से उनको गिरफ्तार कर लाया गया।

          एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्याकांड के बाद हुसैन नेपाल का पोखरा चला गया था और फिर पोखरा से नक्सलबाड़ी होते हुए कूचविहार आकर रहने लगा,जहां से सोमवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया।घटना का खुलासा करते हुए एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 27 मई को हसन और हुसैन की मां का चाची से थोड़ी नोकझोंक हुई थी।जिस पर मुशर्रत ने हुसैन की मां को भला बुरा कहते हुए अपशब्द कहा था।इसकी जानकारी जब बेटों को हुई तो वेलोग घर पर जाकर चाची को कहने के लिए गया हुआ था कि वह उसकी मां के साथ अभद्रता के तरह क्यों पेश आती है और हमेशा अपशब्द क्यों कहती है।जिस पर मुशर्रत ने फिर गाली गलौज करना शुरू कर दिया।जिस पर हाथापाई के बाद किचन से चाकू निकालकर मुशर्रत की गला रेतकर और पूरे शरीर में चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

          एसपी ने बताया कि गिरफ्तार हुसैन आलम कूचविहार ठेकेदार से ईंट का बकाया राशि के लिए जाता है।ठेकेदार द्वारा पैसे देने में आनाकानी होने पर लड़ाई हो जाती है और ठेकेदार कूचविहार पुलिस को बुलाकर उसको पकड़वा देता है।इसी बीच कूचविहार पुलिस के गिरफ्त से सोमवार को निकलने वाला ही होता है कि अररिया पुलिस को पता चलने पर कूचविहार थाना पुलिस को हत्याकांड का आरोपी होने की बात करते हुए उसे पकड़े रखने की सिफारिश करता है।जिसके बाद अररिया पुलिस मौके पर पहुंच कर उसे अपने गिरफ्त में ले लेता है।गिरफ्तार हुसैन ने पुलिस के समक्ष घटना में संलिप्तता स्वीकारते हुए घटना के कारणों की पूरी जानकारी दी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अररिया न्यूज भतीजा मुशर्रत बानो हत्याकांड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.