Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 00:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Begusarai: नौकरी के नाम पर बुलाकर अपहरण करने वाले गिरोह के तीन अपहर्ता गिरफ्तार,  अपहृत बरामद
          Headline

          Begusarai: नौकरी के नाम पर बुलाकर अपहरण करने वाले गिरोह के तीन अपहर्ता गिरफ्तार,  अपहृत बरामद

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 25, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Begusarai: बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर इंटरव्यू के लिए अन्य जिले में बुलाकर अपहरण कर फिरौती मांगने वाले पेशेवर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने बेगूसराय के अपहृत युवक केा बरामद करते हुए तीन अपहरणकर्ता को औरंगाबाद से गिरफ्तार किया गया है।

          गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि छौड़ाही सहायक थाना क्षेत्र के डीही निवासी अरविंद कुमार यादव को एयरपोर्ट पर वाहन चालक की नौकरी देने के नाम पर पटना बुलाकर अपहरण करने वाले तीन अपराधियों कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र स्थित बरना निवासी आदर्श कुमार एवं नेउरा निवासी एहसान अंसारी तथा गया जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र स्थित वमगामा निवासी सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

          एसपी ने बताया कि पेशेवर अपराधियों के इस गिरोह ने जॉब इन बिहार नाम से व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बना रखा था। गिरोह का सरगना आदर्श कुमार ग्रुप से नंबर लेकर रोजगार के जरूरतमंद लोगों को फोन कर बुलाता और अपहरण कर लेता था। एहसान अपहृत के साथ रहता था एवं सुजीत रेकी करता था। इन लोगों ने अब तक कई लोगों के साथ ऐसा काम किया है।

          इसी के चक्कर में जब अरविंद कुमार यादव फंस गया तो आदर्श ने पटना एयरपोर्ट पर चालक की नौकरी देने के लिए इंटरव्यू के नाम पर 22 मई को पटना बुलाया। पटना में गाड़ी पर बैठा कर गया में इंटरव्यू होने की बात कहकर मानपुर ले गए। जहां एक घर में रस्सी से बांधकर रखा। इन लोगों ने अरविंद की पत्नी को अपने पति को छुड़ाने के एवज में छह लाख नहीं देने पर मारकर फेंक देने की धमकी दी।

          अरविंद का फोटो एवं वीडियो भी भेजा तो परेशान पत्नी ने 50 हजार विमलेश त्रिपाठी नाम के व्यक्ति के खाते में भेज दिया तथा इसकी सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही मंझौल डीएसपी श्याम किशोर रंजन नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने गया एवं औरंगाबाद में विभिन्न जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी। इसके बाद फोरलेन पर औरंगाबाद के मदनपुर के समीप टाटा इंडिगो गाड़ी पर सवार अपहृत अरविंद एवं तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

          अरविंद के साथ पूरी तरह मारपीट की गई, जिसका इलाज चल रहा है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों युवक की दोस्ती जेल में रहने के दौरान हुई थी। उसके बाद यह लोग साथ मिलकर काम करने लगे। सात-आठ युवकों का यह गिरोह लंबे समय से नौकरी के नाम पर अपहरण करके पैसा ठगी करता था। इन लोगों के संबंध में अपराधिक इतिहास के संबंध में अन्य जिलों में छानबीन की जा रही है। सूचना मिलने के 24 घंटे के अंदर युवक की जान बचाने के लिए कारवाई करने वाले पूरी टीम को सम्मानित किया जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अपहरण अपहर्ता गिरोह अपह्त नौकरी बरामद बेगुसराय पुलिस
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.