Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 01:16
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Begusarai: भारतीय स्टेट बैंक में एक करोड़ 79 लाख से अधिक का घोटाला, मामला दर्ज
    Headline

    Begusarai: भारतीय स्टेट बैंक में एक करोड़ 79 लाख से अधिक का घोटाला, मामला दर्ज

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Begusarai:  भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के आर.ए.ए.सी.सी. शाखा बेगूसराय के गृह ऋण खाते में एक करोड़ 79 लाख रुपये का घोटाला हुआ है। आंतरिक जांच में मामला सामने आने के बाद संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर विभागीय प्रक्रिया की जा रही है।

    एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद कुमार मिश्रा ने नगर थाना में 11 लोगों के खिलाफ एक करोड़ 79 लाख 19 हजार गबन करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगर थानाध्यक्ष द्वारा इस मामले में थाना कांड संख्या-302/23 दर्ज करते हुए धारा 409 एवं 34 के तहत कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि सारण जिले के बनवारीपुर निवासी कामेश्वर भगत के पुत्र पिंटू कुमार (वर्तमान पता- राजापुल, पटना) भारतीय स्टेट बैंक के आर.ए.ए.सी.सी. शाखा बेगूसराय में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। यह ऋण के भुगतान एवं ऋण के दैनिक देखरेख से संबंधित कार्य का निष्पादन करते थे।

    क्षेत्रीय प्रबंधक ने मंगलवार को बताया कि बैंक के आंतरिक जांच के दौरान पाया गया है कि पिंटू कुमार के द्वारा ग्राहकों के गृह ऋण खाते को डेबिट कर तीसरे व्यक्ति के खाते में रकम को जमा कर दिया गया है। इसके लिए संबंधित ग्राहकों से कोई सहमति पत्र नहीं लिया गया है। पिंटू कुमार का धोखाधड़ी पूर्ण एवं अपराधिक न्यास भंग करते हुए अनधिकृत तरीके से किए गए पैसों का अंतरण, उनके एवं उपरोक्त लाभार्थियों (जिनके खाते में पैसों का अंतरण हुआ है) द्वारा अपराधिक षडयंत्र कर पैसों का गबन किया गया है। पिंटू कुमार द्वारा किए गए इस अपराधिक कृत्य से बैंक को अभी तक एक करोड़ 79 लाख 19 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

    उन्होंने बताया कि शीतलपुर (सारण) निवासी नीरज कुमार के शीतलपुर स्थित एसबीआई के खाते में एक करोड़ 32 लाख 25 हजार, बुद्धा कॉलोनी (पटना) निवासी राजा कुमार गुप्ता के बोरिंग रोड खाते में 14 लाख 50 हजार, बनवारीपुर (सारण) निवासी रोशन कुमार के दिधवारा बैंक खाते में 21 लाख, आर ब्लॉक (पटना) निवासी सौरभ भारती के बोरिंग रोड बैंक खाता में 12 लाख, शीतलपुर (सारण) निवासी शमीम अख्तर के शीतलपुर स्थित बैंक खाता में दस लाख 44 हजार भेजे गए हैं।

    इसी प्रकार बनवारीपुर (सारण) निवासी विजय कुमार के शीतलपुर बैंक खाते में तीन लाख, बनवारीपुर निवासी विनय कुमार के शीतलपुर स्थित खाते में पांच लाख 50 हजार, समस्तीपुर के धर्मपुर बांदे निवासी अमित कुमार एवं संध्या कुमारी के बोरिंग रोड स्थित खाते में एक लाख 50 हजार, बुद्धा कॉलोनी (पटना) निवासी ऋषिकेश के जजेस कोर्ट रोड पटना शाखा में तीन लाख तथा दूजरा (पटना) निवासी संदीप कुमार के बोरिंग रोड स्थित बैंक खाते में पांच लाख भेजे गए हैं।

    उन्होंने बताया कि सहायक प्रबंधक पिंटू कुमार के साथ ही नीरज कुमार, राजा कुमार गुप्ता, रौशन कुमार, सौरभ भारती, शमीम अख्तर, विजय कुमार, विनय कुमार, ऋषिकेश, संदीप कुमार, अमित कुमार एवं संध्या कुमारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गबन सामने आते ही पिंटू कुमार को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    एसबीआई गृह ऋण घोटाला बेगूसराय न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.