Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 20:34
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: जमीन घोटाला मामले में कारोबारी विष्णु अग्रवाल ईडी कार्यालय पहुॅचें, पूछताछ शुरू
    Headline

    Ranchi: जमीन घोटाला मामले में कारोबारी विष्णु अग्रवाल ईडी कार्यालय पहुॅचें, पूछताछ शुरू

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 8, 2023Updated:May 8, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    देवेंन्द्र शर्मा:

    Ranchi:  सेना की भूमि अन्य  जमीन घोटाला मामले सहित मनी लॉन्ड्रिंग के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर रहा है। इसी मामले में आज सोमवार को चेशायर होम रोड जमीन खरीद बिक्री से जुड़े मामले को लेकर कारोबारी विष्णु अग्रवाल ईडी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित हुए। जिसके बाद उनसे ईडी के अधिकारियों के द्वारा पूछताछ शुरू कर दी गई हैं। मास्टर माइंड छवि रंजन को अन्य अभियुक्त के सामने बैठा कर ईडी ने पुछ ताछ शुरू कर दिया है।आज छवि रंजन के रिमांड का दूसरा दिन है।आज ही राजेश राय, लखन सिंह और भरत प्रसाद को भी ईडी के समक्ष उपस्थित होना है।

    समाचार लिखे जाने तक अन्य अभियुक्त की प्रतिक्षा चल रही है। सभी को निलंबित आईएएस छवि से के आमने सामने बैठाकर ईडी पूछताछ करेगी। ताकि कोई अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज न कर पाए ।छवि रंजन अभी तक ख़ामोशी का सहारा लिया है।इसके पहले तक छवि रंजन  अमित अग्रवाल और प्रेम प्रकाश को पहचानने से इनकार करते रहे है।

    रिमांड अवधि के दौरान ईडी ने छवि रंजन से पहले दिन पूछताछ की, इस दौरान अमित अग्रवाल और प्रेम प्रकाश से छवि रंजन ने किसी भी तरह के संबंध होने से इनकार किया था। पूछताछ के दौरान ईडी के अधिकारियों ने जब छवि रंजन से प्रेम प्रकाश और अमित अग्रवाल से उनके संबंधों के विषय में पूछताछ की, तब छवि रंजन ने दोनों से किसी भी तरह के परिचय से ही इनकार कर दिया। लेकिन ईडी के अधिकारियों ने जब दोनों से परिचय के संबंध में सबूत दिखाए, तो छवि रंजन ने चुप्पी साध ली और खामोश हो गये। अन्य अभियुक्त नेछवि रंजन के लिए गोवा ट्रिप का इंतजाम करने की बात स्वीकार की थी।

    छवि रंजन को गिरफ्तार करने के बाद ईडी छह दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही हैं। ईडी की अब तक की जांच में एजेंसी ने दावा किया है कि वर्ष 2020-2022 के दौरान रांची के डीसी के रूप में छवि रंजन ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया। साथ ही व्यक्तिगत लाभ के लिए कई भू-माफियाओं को अनुचित लाभ पहुंचाया। उन्होंने पैसों की रिश्वत भी स्वीकार की। पवार ब्रोकर के नाम से मशहूर प्रेम प्रकाश के माध्यम से बड़गाईं मौजा स्थित एक भूखंड को प्रतिबंधित सूची से हटाने पर कई व्यक्तियों से एक करोड़ रुपये की वसूली की गयी।ईडी ने इस साक्ष्य का प्रमाण जुटा लिया है।

    इतना ही नहीं चेशायर होम रोड की विवादित भूमि का म्यूटेशन विष्णु अग्रवाल और उनकी पत्नी के नाम पर करने के लिए बड़गाईं सीओ मनोज कुमार पर भी रांची डीसी रहते हुए छवि रंजन ने ही दबाव बनाया था। इसके एवज में विष्णु अग्रवाल ने छवि रंजन के लिए गोवा ट्रिप का इंतजाम किया और ताज अगोडा होटल में उनके रहने और घूमने की व्यवस्था करवाई थी।भूमि की खरीद बिक्री के लिए छवि ने षड्यंत्र रचा था। जेल की सलाखों के पीछे बंद रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ने खाता संख्या 140 की लगभग 7.16 एकड़ क्षेत्रफल वाली भूमि की खरीद बिक्री के लिए षड्यंत्र रचा था।

    एक डमी व्यक्ति बिनोद सिंह के नाम पर म्यूटेशन के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया ।नामांतरण के बाद यह संपत्ति श्याम सिंह और रवि सिंह भाटिया को बेच दी गई और उनके नाम से ही जमाबंदी दर्ज की गई। कागजों में इस जमीन की खरीद बिक्री 15.10 करोड़ रुडपे में दिखाई गई, जबकि इस भूखंड का वास्तविक मूल्य 29 करोड़ है।

    बिनोद सिंह के दावे को पहले सीओ और एलआरडीसी द्वारा वर्ष 2021 में आवेदन खारिज कर दिया गया था। लेकिन छवि रंजन ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया और बिनोद सिंह के नाम पर नामांतरण की अनुमति दी थी ।छवि रंजन द्वारा इस जमीन की पिछली जमाबंदी भी रद्द कर दी गई थी, जो कि साहू परिवार के नाम पर थी। जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस को उक्त स्थल पर चारदीवारी खड़ी करने में इन व्यक्तियों की सुविधा के लिए निर्देश जारी किया था।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आईएएस छवि रंजन ईडी जमीन घोटाला रांची न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.