Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 02:14
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Jamshedpur:कदमा घटना की सीबीआई जांच के लिए राज्यपाल से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल
          Headline

          Jamshedpur:कदमा घटना की सीबीआई जांच के लिए राज्यपाल से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 19, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jamshedpur: कदमा के शास्त्रीनगर में सांप्रदायिक हिंसा को लेकर प्रदेश भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में बुधवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाक़ात की। राज्यपाल से मिले प्रतिनिधिमंडल ने 8 और 9 अप्रैल को जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र में सांप्रदायिक हिंसा के संबंध में उन्हें विस्तृत जानकारी दी और पूरे मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच कराने की मांग की।

          भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने गिरफ्तार नेताओं को जल्द रिहा कराए जाने का भी आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदीप वर्मा सहित अन्य ने कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर जमशेदपुर जिला प्रशासन ने रामनवमी के दौरान हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दुर्भावनावश एवं भेदभावपूर्ण कार्रवाई की गयी।

          ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि विगत 9 अप्रैल को जमशेदपुर स्थित कदमा के शास्त्रीनगर में उपद्रवी तत्वों द्वारा जटाधारी शिव मंदिर पर पथराव कर साम्प्रदायिक हिंसा फैलाई गई, उन्मादी तथा उपद्रवी तत्वों के पथराव से कई पुलिसकर्मी घायल हुए। 9 अप्रैल को ही कदमा में एक संस्था द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी से लौटकर सैकड़ों युवकों ने मंदिर पर हमला किया। इससे जाहिर है कि कुछ उपद्रवी तत्वों का शहर में साम्प्रदायिक हिंसा फैलाने की पहले से मंशा थी।

          राजभवन से निकलने के बाद मीडिया से बात करते प्रदीप वर्मा ने बताया कि कदमा प्रकरण में राज्य सरकार और जिला प्रशासन की संदिग्ध भूमिका के बारे में राज्यपाल को पूरी जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना कदमा में हुई और जिस तरह से अपरिपक्व तरीके से जिला प्रशासन ने इसे हैंडल किया, वह निराश करने वाला रहा। इस घटनाक्रम में हिन्दू समाज के लोगों के खिलाफ सुनियोजित तरीके से साजिश हुई, जिस समय घटना हुई, हिन्दू समाज के लोग वहां नहीं थे।

          कदमा प्रकरण में प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश के स्तर से पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गयी थी। समिति ने अपने जांच रिपोर्ट से राज्यपाल को अवगत करा दिया है। उनसे हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। प्रतिनिधिमंडल को राज्यपाल ने जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। जांच समिति के संयोजक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी थे। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व गृह सचिव जेबी तुबिद, पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह, जमशेदपुर के अध्यक्ष गुंजन यादव, अनिल मोदी, राकेश सिंह, लक्ष्मण टुडू, संजीव सिन्हा और राजेश सिंह शामिल थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कदमा न्यायिक जांच प्रतिनिधिमंडल भाजपा रांची न्यूज राज्यपाल सीबीआई
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.