Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 00:31
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»कृषि विधेयक के खिलाफ कारोबारियों की राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित
    Headline

    कृषि विधेयक के खिलाफ कारोबारियों की राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 18, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:  झारखण्ड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन (संवर्धन और सुविधा) विधेयक, 2022 के विरोध में पिछले चार दिनों से जारी राज्यव्यापी आंदोलन शनिवार को कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे के सकारात्मक आश्वासन पर स्थगित करने का निर्णय लिया गया। व्यापारियों के जारी राज्यव्यापी विरोध के बाद से राज्य में उत्पन्न हुई उहापोह की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर झारखण्ड चैंबर के साथ यह बैठक मुख्यमंत्री आवास में आयोजित की गई। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने अपनी बात उनके सामने विस्तार से रखी और मुख्य चिंता इस बात पर व्यक्त की कि विधेयक लागू होने से झारखण्ड में विकसित हो रहे कृषि कार्य, कृषि आधारित उद्योग, व्यापार और छोटे स्तर के जमीनी स्तर के सब्जी विक्रेता जो कि स्वतः विकास कार्यों में लगे हुए हैं, वे सब प्रभावित होंगे।

    इस विधेयक के प्रभावी होने के कारण कृषि, कृषि आधारित उद्योगों और व्यापार जगत तथा गरीब-गुरबों के बीच अधिकारियों के भ्रष्टाचार का बोलबाला हो जायेगा। प्रतिनिधिमण्डल ने स्पष्ट रूप से शुल्क को शून्य  करने की बात रखी जिसपर कृषि मंत्री द्वारा वायदा किया गया कि झारखण्ड चैंबर की सभी मागों को माना जायेगा, बिना चैंबर की सहमति के विधेयक की नियमावली नहीं बनाई जायेगी। कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री के सचिव ने कहा कि राइस मिल्स और इससे जुडे कारोबारियों पर कोई कुप्रभाव नहीं पडेगा, इसका भी सरकार ध्यान रखेगी। साथ ही उन्होंने राज्य में अधिकाधिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स की स्थापना के लिए फेडरेशन से आवश्यक सहयोग का आग्रह किया।

    इस बैठक से पूर्व हुई झारखण्ड मुक्ति मोर्चा सेंट्रल कमिटी की समन्वय समिति की बैठक में भी व्यापारियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अपना ज्ञापन सौंपा और व्यापारियों की मांग पर विचार का आग्रह किया गया। समन्वय समिति ने झारखण्ड चैंबर के साथ भी बैठक कर आंदोलन को स्थगित करने का आग्रह किया। मौके पर समन्वय समिति के अध्यक्ष बिनोद पांडे, मंत्री आलमगीर आलम, कृषि मंत्री, कुमार राजा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित थे।

    कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री के सचिव के साथ संपन्न हुई वार्ता के उपरांत चैंबर भवन में झारखण्ड चैम्बर द्वारा खाद्यान्न व्यापारियों के साथ बैठक की गई, जिसपर व्यापारियों ने कृषि मंत्री के आश्वासन पर आंदोलन को स्थगित करने की सहमति दी। बैठक के बीच में ही कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष कुमार राजा ने उपस्थित होकर झारखण्ड चैंबर से इस आंदोलन को स्थगित करने के लिए कृषि मंत्री की ओर से आभार जताया। मौके पर ही महागामा विधायिका दीपिका पांडे सिंह ने भी चैंबर पदाधिकारियों को फोन करके, आंदोलन स्थगित करने का आग्रह किया। यह भी वायदा किया कि कृषि शुल्क को शून्य कराने में वे झारखण्ड चैंबर का सहयोग करेंगी। तदोपरांत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पूरे प्रदेश के व्यवसायिक संगठन, जिला चैंबर ऑफ काॅमर्स, खाद्यान्न व्यवसायियों तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जुडे व्यापारियों के साथ कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री के सचिव के आग्रह पर विस्तार से चर्चा की गई।

    चर्चाओं के उपरांत सर्वसम्मति से राज्यव्यापी खाद्यान्न व्यापार अनिश्चितकालीन बंद के निर्णय को स्थगित करने की सहमति बनाई गई। यह भी कहा गया कि सरकार हमारे हितों की रक्षा करेगी यह अच्छी बात है। यदि किसी भी प्रकार का निर्णय व्यवसाय, उद्येाग या किसान के अहित में आयेगा तो यह आंदोलन सिर्फ स्थगित किया गया है, समाप्त नहीं किया गया है। हम पुनः आंदोलन के लिए विवश होंगे।कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री के सचिव के साथ संपन्न वार्ता में झारखण्ड चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री, महासचिव डाॅ0 अभिषेक रामाधीन, सह सचिव रोहित पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेडी, प्रवीण जैन छाबडा और रांची चैंबर पंडरा के अध्यक्ष संजय माहुरी शामिल थे। सुबह में अपर बाजार में भी प्रतिष्ठान बंद रख कर व्यापारियों ने विधेयक के विरोध में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर चैम्बर उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, सह सचिव शैलेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा के अलावा इस आंदोलन को समर्थन दे रहे विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    कृ कृषि विधेयक चैंबर रांची न्यूज व्यापारी स्थगित हड़ताल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.