Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 12 June 2026 || 23:30
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गोली से घायल कुख्यात अपराधी प्रिंस की इलाज के दौरान मौत
          Headline

          गोली से घायल कुख्यात अपराधी प्रिंस की इलाज के दौरान मौत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 8, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बेगूसराय। अपराधियों की गोली से घायल कुख्यात अपराधी अंकित कुमार उर्फ प्रिंस की रविवार की शाम एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में जहां कोहराम मच गया है, वहीं प्रिंस के मित्रों में आक्रोश है। मौत की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस अलर्ट मोड में है तथा विभिन्न चौक-चौराहों पर जांच एवं छानबीन चल रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी भी किया जा रहा है। हालांकि गोली मारने के 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस नामजद किए गए पांच में से एक भी आरोपी को पकड़ नहीं सकी है।

          इस संबंध में एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि शनिवार को बेगूसराय से घर लौटने के दौरान प्रिंस को गोली मारी गई थी। वह जिसके साथ पहले काम करता था, उन्हीं लोगों ने गोली मारी है। सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है तथा जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रिंस पर भी हत्या, लूट, रंगदारी और गोलीबारी के 20 से अधिक मामले दर्ज हैं, हाल ही में वह जेल से जमानत पर बाहर आया था।

          उल्लेखनीय है कि मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा निवासी राजाराम सिंह का पुत्र अंकित कुमार उर्फ प्रिंस अपने पिता एवं सहयोगियों के साथ शनिवार को बेगूसराय कोर्ट में पेश होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कावेरी पेट्रोल पंप एघु में तेल लेने के दौरान बाइक से पहुंचे अपराधियों ने प्रिंस के सिर में गोली मार दी थी। उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां स्थिति गंभीर रहने के बाद रेफर करने पर एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां कि रविवार को उसकी मौत हो गई।

          मृतक प्रिंस के पिता राजाराम सिंह ने बताया कि नवम्बर में उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद वह बाहर आया और गांव में सामान्य जीवन यापन कर रहा था। शनिवार को जब वे प्रिंस के साथ कोर्ट से घर लौट रहे थे तो दो मोटरसाइकिल सवार पांच अपराधी पीछा करते हुए पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे। जहां की एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधी सड़क पर ही रुके तथा दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी पंप पर पहुंचे और बातचीत करने के दौरान प्रिंस को गोली मार दी। शनिवार को ही प्रिंस का जन्मदिन था और जन्मदिन से पहले सिर में गोली लगते ही हम लोग अस्पताल ले गए, जहां आज मौत हो गई। गोली मारने के बाद दोनों मोटरसाइकिल पर सवार सभी अपराधी हथियार लहराते हुए हेमरा की ओर ही भाग गए।

          सभी अपराधी की पहचान कर ली है तथा मुफ्फसिल थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस हमारे पुत्र के हत्यारों को खोज कर अविलंब न्याय दिलाए। फिलहाल प्रिंस की हत्या के बाद पुलिस अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की बात कह रही है। लेकिन गैंगवार और वर्चस्व की जंग में हुए प्रिंस की हत्या के बाद इलाके में एक बार फिर गैंगवार शुरू होने की आशंका से दहशत का माहौल है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कुख्यात अपराधी अंकित कुमार उर्फ प्रिंस गोली घायल बेगुसराय न्यूज मौत
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          June 12, 2026

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          June 12, 2026

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          June 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          बिहार में भीषण सड़क हादसा : बेगुसराय में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.