Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 8 July 2026 || 13:54
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड में भाजपा की अनुकूलता है तो चुनौती और अवसर भी हैं :सुनील बंसल
          Headline

          झारखंड में भाजपा की अनुकूलता है तो चुनौती और अवसर भी हैं :सुनील बंसल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 25, 2022No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में कोर ग्रुप के सदस्यों,प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक संपन्न हुई । बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल जी का मार्गदर्शन हुआ।  बंसल अपने तीन दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर आज रांची पहुंचे। खूंटी एवम रांची ग्रामीण जिला के द्वारा आयोजित विभिन्न बैठकों एवम कार्यक्रमों में शामिल होते हुए 24 की शाम रांची पहुंचे।आज सुनील बंसल ने जगन्नाथपुर मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा की और अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती के अवसर पर विधानसभा परिसर स्थित अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रदेश कार्यालय के प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रमों को प्रदेश कार्यालय में सुना।

          तत्पश्चात प्रदेश की बैठक में शामिल हुए। राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में  बंसल का यह पहला झारखंड प्रवास था। बैठक को संबोधित करते हुए  बंसल ने कहा कि झारखंड में भाजपा की अनुकूलता है। इसलिए चुनौतियां भी हैं जिसे हम सब मिलकर अवसर में बदलें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की सोच में व्यापक परिवर्तन आया है। आज भाजपा गांव, गरीब,किसान,दलित,आदिवासी ,पिछड़े,वंचित सभी समाज की पार्टी है। पार्टी आज सर्व व्यापी, सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए कोई भी अछूत नहीं है। हमें भारत की प्रगति ,उन्नति और विकास में सबको सहभागी बनाते हुए आगे बढ़ते जाना है। तभी मोदी जी के सबका साथ सबका विकास,सबका विश्वास ,सबका प्रयास का मंत्र सार्थक होगा।

          उन्होंने समाज के सभी वर्गों से युवा नेतृत्व खड़ा करने पर बल देते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे ज्यादा युवा शक्ति वाला देश है जिसे संगठन के माध्यम से देश के निर्माण में जोड़ना है। उन्होंने पार्टी की मजबूत सांगठनिक संरचना पर बोलते हुए कहा कि जिलों की तरह अब पार्टी की गतिविधियों का केंद्र बिंदु मंडल बने इस दिशा में अब लगातार कार्य करने की आवश्यकता है।

          प्रदेश अध्यक्ष  दीपक प्रकाश ने  कहा कि पार्टी का लक्ष्य अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर पूरा करना है। पार्टी सत्ता केलिए नही बल्कि समाज में परिवर्तन के साथ भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में कार्य करने का है।उन्होंने कहा की झारखंड में हम जनता के सहयोग से व्याप्त रावण राज को समाप्त करना है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रखंड,अंचल,थाना में जमीनी स्तर पर छोटे छोटे समस्याओं के निदान लिए हो रहे भ्रष्टाचार को समाप्त करने केलिए संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया।
          उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के साथ धर्मांतरण,घुसपैठ,उग्रवाद और पीएफ आई की बढ़ती सक्रियता भी बड़ी चुनौती है। कहा कि भाजपा ही राज्य के इन गंभीर मुद्दों को गंभीरता से उठाती है।

          नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने  कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को झारखंड में एक साथ दोनो मोर्चों पर कार्य करना है। हमें सांगठनिक संरचना को मजबूत करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना है दूसरी ओर राज्य सरकार की नाकामियों को भी जोरदार ढंग से उठाना है। कहा कि हेमंत सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डुबी है। जांच एजेंसियों की बढ़ती कारवाई से परेशान राज्य सरकार अब नाकामियों को छुपाने केलिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही। उन्होंने कहा कि सरकार की नियत ठीक रहती तो नियोजन नीति को लागू करती तथा पिछड़ों के आरक्षण बढ़ाने केलिए आयोग गठित कर सर्वेक्षण कराती।

          प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बैठक में सांगठनिक विस्तार एवम कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए सशक्त मंडल के साथ बूथ समिति,पन्ना समिति के निर्माण को पूरा कराने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी जनवरी में सभी जिलों एवम मंडल स्तर की बैठक ,प्रवास कार्यक्रम को बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने भारत में आयोजित होने वाले जी20 बैठक के साथ विश्व में भारत की बढ़ती साख के साथ झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार में आई चौतरफा गिरावट पर चर्चा की। प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने पार्टी के लोकसभा प्रवास एवम डाटा प्रबंधन कार्यों पर प्रकाश डाला । प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने सोशल मीडिया एवम मन की बात कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कोर ग्रुप भाजपा मंडल युवा नेतृत्व रांची न्यूज राष्ट्रीय महामंत्री सांगठनिक बैठक
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          July 7, 2026

          कटिहार डीएम ने स्कूल में बच्चों के साथ खाया मिड-डे मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

          July 7, 2026

          भागलपुर में पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट

          July 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          कटिहार डीएम ने स्कूल में बच्चों के साथ खाया मिड-डे मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

          भागलपुर में पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट

          दरभंगा के चंचल नगर में संदिग्ध बम विस्फोट, दो मजदूर घायल; जमीन विवाद के एंगल से जांच जारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.