Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 20:33
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार के सारण में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा पहुंचा 71
          Headline

          बिहार के सारण में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा पहुंचा 71

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 17, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पटना। बिहार के सारण में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा शुक्रवार रात तक बढ़कर 71 पहुंच गया है। इस मामले में जांच के लिए जहां एसआईटी का गठन कर दिया गया है। वहीं डीएसपी पर विभागीय कार्यवाही सहित थानाध्यक्ष और चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है। मद्यनिषेध विभाग की सात टीमें छापेमारी कर रही हैं। मशरख के अलग-अलग इलाके से 600 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। अब तक 48 घंटे में 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उधर सीएम ने विपक्ष की मांग को खारिज करते हुए कहा कि सरकार दारू पीने वाले को कोई मुआवजा नहीं देगी।

          दारू पीने वालों से कोई हमदर्दी नहीं, नहीं देंगे मुआवजा : नीतीश

          बिहार विधानमंडल में शीतकालीन सत्र के चौथे दिन शुक्रवार को विधानसभा में शराब से मौतों पर जोरदार हंगामा हुआ। कुर्सियां पटकीं गईं। विपक्ष सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राजभवन पहुंच गया। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से मृतकों के परिवार को 10-10 लाख का मुआवजा देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस मांग को अस्वीकार करते हुए कहा कि इन लोगों से हमें कोई हमदर्दी नहीं है। सभी ने दारु पी थी। कोई मुआवजा हम नहीं देंगे।

          विधानसभा में हंगामे के बाद भाजपा विधायक राजभवन के लिए निकले। भाजपा ने राज्यपाल से सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। भाजपा मुख्यमंत्री से उनके व्यवहार के लिए माफी मांगने पर अड़ी है। भाजपा विधायक वेल में पहुंचकर हंगामा करते रहे। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने शराबकांड के लिए सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने मृतकों के परिवार के लिए 10-10 लाख के मुआवजे की मांग की है। इसके साथ कहा कि मुख्यमंत्री मौतों की जिम्मेदारी लें और अस्पताल में भर्ती लोगों का बेहतर इलाज करवाएं।

          नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि गुरुवार शाम भाजपा विधायकों का एक दल इन गावों में गया था। हमने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। आंकड़े छिपाने के लिए जबरदस्ती शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। लोगों को ना इलाज मिला और ना अभी मिल रहा है।विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री का ये बयान कि जो पिएगा वो मरेगा ये गैर जिम्मेदाराना है। मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। कुर्सी की लालच में तेजस्वी भी उनकी हां में हां कर रहे हैं। 2021 में तेजस्वी ने नीतीश को शराब माफिया बताया था। तेजस्वी गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं।

          विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा अध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज जनता को लेकर उठ रही है उसे दबाने की कोशिश की जा रही है। एसआईटी की जांच सिर्फ दिखावे के लिए की जा रही है। हाई कोर्ट के जज के माध्यम से इस घटना की जांच हो। गुरुवार को ही भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल जहरीली शराब कांड में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने छपरा गया था। वहां से आने के बाद भाजपा के विधायक ज्यादा उग्र होंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          जहरीला शराब दारु भाजपा मुआवजा मौत सारण न्यूज हंगामा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          April 23, 2026

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.